Skip to main content

पाताल लोक में ‘लिंग भेदी टिप्पणी’ के लिए अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज



अरुणाचल प्रदेश में गोरखा संगठन ने वेब सीरिज ‘पाताल लोक’ के एक दृश्य में गोरखा समुदाय पर कथित “लिंग भेदी टिप्पणी’ करने के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में शिकायत दर्ज कराई है. अनुष्का शर्मा इस वेब सीरिज की निर्माता हैं.

गोरखा यूथ एसोसिएशन ने दर्ज कराई शिकायत

ऑल अरुणाचल प्रदेश गोरखा यूथ एसोसिएशन (एएपीजीवाईए) के नामसाई इकाई के अध्यक्ष विकास भट्टाराई ने हाल में यह शिकायत दर्ज कराई है. संगठन ने अपनी शिकायत में कहा है कि वेब सीरिज के दूसरे एपिसोड में महिला पात्र के खिलाफ इस्तेमाल की गई “लिंग भेदी टिप्पणी’’, “नेपाली भाषी लोगों का सीधा-सीधा अपमान है.”


एएपीजीवाईए की पाताल लोक टीम से ये मांग

एएपीजीवाईए ने कहा, “महिला विरोधी टिप्पणी ने गोरखा समुदाय और देशभर में नेपाली भाषी लोगों की भावनाओं को आहत किया है.” इसने मांग की कि या तो वेब सीरिज को दिखाना बंद कर देना चाहिए या ‘पाताल लोक’ की टीम गोरखा लोगों से माफी मांगे.


समूह ने शिकायत में कहा, “सिरीज ने नेपाली समुदाय की भावनाएं आहत की हैं और अपमानजनक, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और लज्जाजनक संवाद प्रस्तुत करने के लिए इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर पहले से कड़ा विरोध चल रहा है.”

यह भी पढ़ेंः अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बढ़ी मुश्किले, BJP विधायक ने थाने में दी तहरीर

एएपीजीवाईए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्याम घटानी ने कहा, “न सिर्फ नेपाली समुदाय, बल्कि फिल्म उद्योग से जुड़े हर व्यक्ति को नेपाली बोलने वाले लाखों लोगों के इस अपमान की निंदा करनी चाहिए.” संगठन ने एनएचआरसी और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से इस मामले पर “ठोस” फैसला लेने की अपील की है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...