Skip to main content

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च



Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।
 

Moto E, Moto G Fast price

मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी यूएस वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज शामिल है। इसकी कीमत 199.99 डॉलर (लगभग 15,115 रुपये) है। स्मार्टफोन को केवल पर्ल व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन खरीद के लिए मोटोरोला यूएस वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
 

Moto E specifications

मोटो ई एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.2-इंच मैक्स विज़न एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 271 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच शामिल है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 632 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और 3 जीबी रैम के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए मोटो ई में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Moto E डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका दूसरा कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसमें सिंगल एलईडी फ्लैश शामिल है। मोटो ई में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वाटरड्रॉप नॉच के अंदर सेट आता है।


Moto E में 32 जीबी स्टोरेज आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें 3,550 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है, जो स्टैंडर्ड 5 वाट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 2 दिनों तक चल सकती है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास, गलीलियो शामिल हैं।

मोटो ई का डाइमेंशन 159.77 x 76.56 x 8.65 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 

Moto G Fast specifications

मोटो जी फास्ट भी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.2-इंच मैक्स विज़न एचडी+ आईपीएस होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 268 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और 3 जीबी रैम के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए मोटो जी फास्ट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

Moto G Fast ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका दूसरा कैमरा एफ/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। तीसरा कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। मोटो जी फास्ट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है।

Moto G Fast में 32 जीबी स्टोरेज आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है, जो 10 वाट रैपिड चार्ज सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को लेकर भी कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिनों तक चल सकता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास, गलीलियो शामिल हैं।

मोटो जी फास्ट का डाइमेंशन 161.87 x 75.7 x 9.05 मिलीमीटर और वज़न 189.4 ग्राम है।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...