Skip to main content

Nokia ने जारी किया Android 11 रोडमैप, जानें किस डिवाइस के लिए कब रोल आउट होगा अपडेट


HMD Global ने Nokia के स्मार्टफोन्स के लिए Android 11 अपडेट का रोडमैप जारी कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने पुराने स्मार्टफोन्स Nokia 3.1 और Nokia 5.1 के लिए Android 10 का अपडेट रोल आउट किया है। हालांकि, कंपनी ने अपने इन डिवाइसेज के लिए तय समय से देरी के साथ Android 10 का अपडेट रोल आउट किया है।

Nokia के डिवाइसेज के लिए Android 11 अपडेट आधिकारिक तौर पर साल की आखिरी तिमाही से शुरू हो जाएगी। Google ने अपने Android 11 को पिछले महीने ही रोल आउट किया है। आइए, जानते हैं Nokia के किन डिवाइसेज के लिए कब रोल आउट किया जाएगा Android 11? 

HMD Global ने फिलहाल 14 डिवाइसेज के लिए Android 11 का रोडमैप शेयर किया है। इन डिवाइसेज के लिए रोल आउट इस महीने से ही शुरू हो जाएगा। Nokia के इन 14 डिवाइसेज के लिए 2021 की दूसरी तिमाही तक Android 11 का अपडेट रोल आउट कर दिया जाएगा।

इन डिवाइसेज के लिए रोल आउट होगा Android 11

इस तिमाही में Nokia 8.3 5G, Nokia 8.1, Nokia 5.3 और Nokia 2.2 के लिए Android 11 अपडेट रोल आउट किया जाएगा। Android 11 अपडेट इस साल लॉन्च हुए इन मिड और बजट स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट होगा। इसके बाद 2021 की पहली तिमाही में Nokia 4.2, Nokia 3.4, Nokia 2.4, Nokia 2.3 और Nokia 1.3 के लिए Android 11 अपडेट रोल आउट किया जाएगा। वहीं, 2021 की दूसरी तिमाही में Nokia 7.2, Nokia 6.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus और Nokia 9 PureView के लिए Android 11 अपडेट रोल आउट किया जाएगा।

इसके अलावा Nokia के कई और मिड, बजट और प्रीमियम डिवाइसेज के लिए Android 11 अपडेट रोल आउट किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल उन डिवाइसेज के लिए कोई टाइमलाइन डिसाइड नहीं किया है। Nokia के स्मार्टफोन्स Android One या स्टॉक एंड्रॉइड पर काम करते हैं। कंपनी अपने सभी डिवाइसेज के लिए 3 साल तक मेजर एंड्रॉइड अपडेट रोल आउट करती है। Nokia अपने डिवाइसेज के लिए सबसे पहले Android सिक्युरिटी अपडेट रोल आउट करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में कंपनी के अन्य मिड और बजट रेंज के डिवाइसेज के लिए भी जल्द ही लेटेस्ट Android 11 अपडेट रोल आउट किया जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...