Skip to main content

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

 


Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा.

फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे.

आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है.



>> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी.



>> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

>> Realme C11 6499 रूपये में आएगा.

>> Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20 को क्रमशः 14,999 रु और 10,499 रु में खरीदा जा सकेगा.

>> Moto E7 plus की कीमत भी 500 रूपये घटकर 8499 रूपये हो जाएगी.

>> Moto Fusion plus की कीमत 15999 रूपये है जो एक हजार रूपये कम हो जाएगी.

>> Moto G9 की कीमत 11499 रूपये से कम होकर 9999 रुपये हो जाएगी.

>> Moto Edge plus 10000 रूपये डिस्काउंट के साथ 64999 रूपये में बेचा जाएगा.

>> Samsung Galaxy F41 को बिग बिलियन डेज़ सेल में 15,499 रुपये की कीमत में पहली बार उपलब्ध कराया जाएगा.

>> Samsung Galaxy S20+ भारत में 77900 रूपये में लॉन्च हुआ था. फ्लिपकार्ट सेल में यह स्मार्टफोन महज 49999 रूपये में मिलेगा.

>> Oppo A52 के 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरियंट को 17,990 रुपये की जगह सिर्फ 12,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

>> ओप्पो स्मार्टफोन्स जैसे Oppo A5S, Oppo F15, Oppo F31 को भी ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका है.


स्मार्टफोन्स खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई, 1 रुपये में मोबाइल प्रोटक्शन और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन की कीमत कम होगी इनमें Poco M2 भी शामिल होगा. आगामी सेल में कई स्मार्टफोन ऐसे होंगे जो पहली बार बिक रहे होंगे. इनमें Google Pixel 4a, Samsung Galaxy F4 1, Realme 7i, Xiaomi Mi 10 T सीरीज होगी जो पहली बार 15 अक्टूबर को लॉन्च होगा.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...