Skip to main content

इस तरह से 6 महीने के लिए फ्री में पा सकते हैं YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन



YouTube पर यूजर्स की संख्या लॉकडाउन के कारण बढ़ गई है। ऐसे में लोग यूट्यूब पर नजर आने वाले ऐड्स से भी तंग हैं, लेकिन आप YouTube Premium सब्सक्रिप्शन हासिल कर के आप ऐड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप प्रीमियम मेंबरशिप की मदद से अन्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इस सेवा की मदद से आप यूट्यूब पर बैकग्राउंट में चला सकते हैं, इसमें सिर्फ ऑडियो प्ले मोड चुन सकते हैं और कई प्रीमियम प्रोग्राम देख सकते हैं।

यदि आप यूट्यूब का प्रीमियम (YouTube Premium) सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो कंपनी आपको 30 दिनों का ट्रायल दे रही है। जिसे आप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यदि आप एक फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर हैं, तो आप 6 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 150 फ्लिपकार्ट प्लस सुपर क्वाइन खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं इस सेवा का लाभ आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे मिलेगा YouTube Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन

सबसे पहले फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाना होगा। आप अपने मोबाइल एप से भी इसका एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको अपनी Flipkart Plus ID से लॉगइन करना होगा।


यहां पर आपको Flipkart Zone का विकल्प मिलेगा। यहां पहुंचने के बाद आप Claim Exclusive Reward के सेक्शन पर जाना होगा।

यहां आपको यूट्यूब प्रीमियम का रिवॉर्ड एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स सेक्शन में मिलेगा। आपको यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए 150 सुपर क्वाइन खर्च करने होंगे। एक बार इस ऑफर को चुनने के बाद आपको एक वाउचर मिलेगा। इस वाउचर का इस्तेमाल कर आप फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 6 महीने के प्राप्त कर सकते हैं।


ध्यान रहें कि यह ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए ही काम करेगा, जिन्होंने यूट्यूब प्रीमिमय सेवा का लाभ पहले कभी नहीं उठाया होगा। या फिर इसके ट्रायल का इस्तेमाल नहीं किया होगा।

यूट्यूब प्रीमियम फ्री सब्सक्रिप्शन पेज पर आपको जाना होगा। यहां आपको अपना वाउचर कोड डालना होगा। कोड डालने के बाद आपको यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा। उस वक्त आपको ‘Try it Free’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रहें कि फोर्म टेस्ट अमाउंट के तौर पर 150 रुपये चार्ज करेगी। पेमेंट करने के बाद आप 6 महीने के लिए फ्री यूट्यूब का लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स यूजर्स को डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी देनी होगी। यह सुविधा सिर्फ MasterCard और Visa cards पर ही मिलेगी। यदि 6 महीने के बाद भी यूट्यूब की प्रीमियम सेवा का इस्तेमाल करते रहें, तो आपके कार्ड से आगे का भुगतान होता रहेगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 




Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...