Skip to main content

Aarogya Setu ऐप का प्राइवेसी पॉलिसी हुआ अपडेट, जानें क्या हुए हैं बदलाव



COVID-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप Aarogya Setu के टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया गया है। जैसे ही आप Aarogya Setu ऐप को ओपन करेंगे आपको ये टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी में बदलाव वाला मैसेज प्रॉम्प्ट होगा। इसे एक्सेप्ट करने के बाद आप इस ऐप को दोबारा इस्तेमाल कर सकेंगे। सभी यूजर्स के लिए रिवाइज्ट टर्म्स ऑफ सर्विस को एक्सेप्ट करना अनिवार्य है। केन्द्र सरकार द्वारा पिछले महीने 2 अप्रैल को लॉन्च किए गए इस कोरोनावायरस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप में 7 नए टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी जोड़े गए हैं।

पॉलिसी में किए गए नए बदलाव में अब यूजर्स को इस ऐप से सस्पेंड नहीं किया जाएगा, चाहे वो इस ऐप के टर्म ऑफ सर्विस को पूरा कर पाते हैं या नहीं। आइए, जानते हैं नए टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी फीचर्स में किए गए बदलाव के बारे में..

  • अगर यूजर इस ऐप के टर्म ऑफ सर्विस को पूरा करने में विफल भी होते हैं तो उनको ऐप से सस्पेंड नहीं किया जाएगा।
  • कन्विनिएंस सर्विस और ई-पास फीचर के लिए रेफ्रेंश दिया गया है।
  • फोन साथ में नहीं रखने पर होने वाले कॉन्सिक्वेंसेज के लिए क्लारिफिकेशन का प्रावधान दिया गया है।
  • रिवर्स इंजीनियरिंक और टैम्परिंग रिस्ट्रीक्शन को हटा दिया गया है।
  • ये साफ किया गया है कि अगर आप इस ऐप को अपने स्मार्टफोन से डिलीट कर देते हैं या रीमूव कर देते हैं तो इसकी सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।
  • सरकार द्वारा लिए जाने वाले कुछ एक्सन और डिस्क्लेमर्स को जोड़ा गया है।
  • डिफेक्ट रिपोर्टिंग करने के लिए कॉन्टैक्ट की जानकारी फीचर को जोड़ा गया है।

आपको बता दें कि इस समय भारत में लगभग 11 करोड़ यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों ने इस ऐप को विमान यात्रा या रेल यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए अनिवार्य कर दिया है। इस ऐप के बिना आप एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं कर सकेंगे। यही नहीं, प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए इस ऐप को अनिवार्य कर दिया गया है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...