Skip to main content

Jio Fiber का शानदार ऑफर, एनुअल सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा डबल डाटा, जानें कैसे उठाएं लाभ



देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio हर बार की तरह इस बार अपने यूजर्स के एक आकर्षक ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने Jio Fiber प्लान्स पर डबल डाटा देने की घोषणा की है और बता दें कि यह बदलाव कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए ऑफर में यूजर्स ब्रॉन्ज से लेकर टाइटेनियम तक सभी सलाना प्लान्स में मिलने वाले डाटा को अब डबल कर दिया गया है। यानि यूजर्स अब डबल डाटा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और यह खास तौर पर ऐसे यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगा जो कि घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं और उन्हें अधिक डाटा की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं Jio Fiber प्लान्स में किए गए बदलावों के बारे में डिटेल से। 

ब्रॉन्ज प्लान

Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर किसी यूजर के पास सिल्वर प्लान है तो उसे मासिक 250GB डाटा का लाभ मिलता है, वहीं अब नए बेनिफिट्स के बाद यूजर्स को 100GB एक्स्ट्रा डाटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में 100GB लॉकडाउन के कारण बेनिफिट्स दिया जा रहा है। वहीं 100GB डबल डाटा प्लान और 50GB इंट्रोडक्ट्री डाटा मिल रहा है। 

सिल्वर प्लान

सिल्वर प्लान का एनुअल सब्सक्रिप्शन होने पर यूजर्स को एडिशनल डाटा की सुविधा मिलेगी। इस सलाना प्लान में यूजर्स प्रति महिने 800GB डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा 200GB प्लान बेनिफिट, 200GB डबल डाटा बेनिफिट, 200GB इंट्रोडक्ट्री डाटा और 200GB एनुअल प्लान बेनिफिट उपलब्ध हैं।

गोल्ड प्लान 

अगर आप Jio Fiber के गोल्ड प्लान का उपयोग कर रहे हैं तो इसमें आपको 1,700GB डाटा प्रति महीने प्राप्त होगा। इसमें 500GB सलाना प्लान बेनिफिट, 250GB इंट्रोडक्ट्री डाटा, लॉकडाउन के कारण 500GB डबल डाटा लाभ और 500GB प्लान बेनिफिट शामिल हैं।

डायमंड प्लान

डायमंड प्लान की बात करें तो एनुअल सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को प्र​त्येक महीने 4,000GB हाई स्पीड डाटा प्राप्त होगा। इसमें 1,250GB मासिक डाटा, 250GB इंट्रोडक्ट्री डाटा बेनिफिट, लॉकडाउन के कारण 1,250GB डबल डाटा और 1,250GB प्लान बेनिफिट शामिल है।

टाइटेनियम प्लान

अगर आप टाइटेनियम प्लान का उपयोग करते हैं तो बता दें कि इस सलाना प्लान में आपको 15,000GB डाटा प्रत्येक महीने प्राप्त होगा। यूजर्स इस प्लान में 5,000GB प्लान बेनिफिट, लॉकडाउन के कारण 5,000GB डबल डाटा और 5,000GB एनुअल प्लान बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं। 

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...