Skip to main content

Netflix यूज़र्स के लिए बड़ा बदलाव! अगर नहीं किया ये काम तो बंद हो सकता है आपका अकाउंट



नेटफ्लिक्स (Netflix) अपने प्लैटफॉर्म पर बड़ा बदलाव लाने की प्लानिंग कर रही है. ये बदलाव यूज़र्स के सब्सक्रिप्शन को लेकर है. वेब सीरीज़ (web series) के लिए पॉपुलर प्लैटफॉर्म ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि जिन यूज़र्स ने काफी समय से प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं किया है, उनहें नोटिफिकेशन भेजा जाएगा और प्लान के बारे में पूछा जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर यूज़र्स नेटफ्लिक्स को जवाब नहीं देते हैं, तो उनके सब्सक्रिप्शन को फौरन सस्पेंड कर दिया जाएगा.

हालांकि अगर अकाउंट बंद होने के बाद सब्सक्राइबर्स का मन बदल जाता है तो वे अपने नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन को फिर से शुरू कर सकते हैं.


नेटफ्लिक्स के प्रोडक्ट इनोवेशन के हेड Eddy Wu ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नोटिफिकेशन पर सवाल उन सभी लोगों से पूछा जा रहा है जिन्होंने एक साल से नेटफ्लिक्स पर कुछ भी नहीं देखा है या जब से उन्होंने ज्वॉइन किया. इसलिए वे कन्फर्म करें कि अपनी मेंबशिप जारी रखना चाहते हैं या नहीं.


आगे उन्होंने बताया कि ग्राहक कम होना नेटफ्लिक्स के लिए बड़ी बात नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि इनेक्टिव अकाउंट उसके यूज़र बेस के कुछ सौ -हजार या एक फीसदी से भी कम होंगे. नेटफ्लिक्स अपने सब्सक्राइबर्स का पर्सनलाइज्ड डेटा 10 महीनों के लिए स्टॉक करता है.



आइये जानते है कि फिर से अकाउंट शुरू करने पर वापस मिलेंगे सारे शोज़?

तो बतादे कि इसमें बताया गया है की अगर कोई यूजर अकाउंट को दोबारा स्टार्ट करने वापस आता है, तो उन्हें अपने अकाउंट में पहले वाली सेटिंग्स और मनपसंद शो वापस मिल जाएंगे, जो उन्होंने सब्सक्रिप्शन छोड़ने से पहले सेट किए थे.

अब जान लेते है कि कितना है नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन चार्ज?

नेटफ्लिक्स एक वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिस पर यूज़र्स टीवी शोज़, वेब सीरीज़ और फिल्में देख सकते हैं. नेटफ्लिक्स भारत में 4 सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करता है. इसके चार प्लान में 199 रुपये में 'मोबाइल', 499 रुपये में 'बेसिक', 649 रुपये में 'स्टैंडर्ड' और 799 रुपये में 'प्रीमियम' प्लान शामिल हैं.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...