Skip to main content

Nokia 8.3 5G का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो ने दिए जल्द लॉन्च का हिंट, ये होंगी खूबियां



Nokia ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 5G को इस साल मार्च महीने में लॉन्च करने का ऐलान किया था। नोकिया ने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाते हुए इसके फीचर और कीमत का भी ऐलान दिया था। इस स्मार्टफोन की उपलब्धता की बात करें तो नोकिया ने हिंट दिया है कि यह स्मार्टफोन यूरोप में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। 

नोकिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर नया टीजर वीडियो शेयर किया है, जिससे इस स्मार्टफोन के लॉन्च का हिंट मिला है। हालांकि Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की डेट फिलहाल कंपनी ने कंफर्म नहीं की है। नोकिया जल्द ही इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट कंफर्म कर सकती है।


Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन में 6.81-इंच की PureDisplay को FHD+ रेज्यूलेशन के साथ पंच होल के साथ पेश किया है। नोकिया इस स्मार्टफोन में Pixelworks चिप के साथ पेश किया है जिससे यह फोन SDR को HDR में कंवर्ट कर देता है।

Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन को Snapdragon 765G चिपसेट के साथ 6GB या 8GB LPDDR4X RAM और 64GB या 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। नोकिया के इस स्मार्टफोन में क्वार्ड कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमेरी कैमरा 64MP, 12MP का अलट्रावाइड एंगल कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया है। चारों कैमरा सेंसर ZEISS ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। इसके साथ ही फ्रंट में पंच होल सेल्फी कैमरा दिया है जिसमें 24MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन में 5G बैंड के सपोर्ट के साथ पेश किया है। नोकिया का यह स्मार्टफोन 599 यूरो (करीब रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट की बात करें तो यह सिंगल कलर Polar Night रंग में लॉन्च किया जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...