Skip to main content

PNB-OBC-United Bank में है खाता तो जान लें ये बात, मर्जर के बाद आपके चेकबुक-पासबुक का क्या होगा?



पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मर्जर होने वाला है. मर्जर के बाद जो नया बैंक बनेगा उसका नाम पंजाब नेशनल बैंक ही रहेगा. ग्राहकों की तरफ से इन तीनों बैंक में अपने अकाउंट को लेकर लगातार कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं. इसी संबंध में आज PNB ने ​विलय के बाद चेकबुक और पासबुक के बारे में जानकारी दी है. साथ ही, पीएनबी ने यह भी बताया कि क्या इसके बाद कैश विड्रॉल कोई लिमिट होगी या नहीं.

इन सवालों के जवाब देने से पहले आपको बता दें कि हाल ही में वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने इन तीनों बैंकों के विलय को मंजूरी दी थी. बैंक के मेगा मर्जर प्रोग्राम (Banks mega merger Program) के तहत पब्लिक सेक्टर (PSB's) के 10 बैंकों का विलय कर 4 ​बैंक बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद पब्लिक सेक्टर में देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक पीएनबी होगा. फिलहाल, भारतीय ​स्टेट बैंक पब्लिक और प्राइवेट में सेक्टर में देश का सबसे बड़ा बैंक है.

चेकबुक और पासबुक का क्या होगा?
PNB ने इस बारे में जानकारी दी है विलय के बाद भी जब तक अगली अधिसूचना नहीं जारी की जाती है, जब तक इन तीनों बैंकों के चेकबुक और पासबुक वैध रहेंगे. ऐसे में इन बैंकों के ग्राहकों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है.

विलय के बाद क्या बैंक अकाउंट से कैश विड्रॉल को लेकर कोई लिमिट होगी?
कैश विड्रॉल को लेकर बैंक ने बताया ऐसी कोई लिमिट होगी. कैश विड्रॉल की लिमिट पहले की तरह ही बनी रहेगी. हालांकि, बैंक ने यह भी बताया कि विलय के बाद मूल बैंक को छोड़कर, किसी से कैश विड्रॉल के लिए प्रति दिन तीन वित्तीय लेनदेन की एक अस्थायी लिमिट है.



क्या ग्राहकों के अकाउंट डिटेल्स जैसे IFSC, MICR, डेबिट कार्ड आदि बदल जाएंगे?
बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा अकाउंट नंबर, IFS कोड, MICR, डेबिट कार्ड आदि विलय के बाद भी वैध रहेंगे. इनमें कोई बदलाव ​नहीं किया जाएगा.

क्या ग्राहकों को एक बार फिर से KYC जमा करनी होगी?
अगर किसी ग्राहक की KYC पहले से ही हो चुकी है तो इसे दोबार जमा करने की जरूरत नहीं होगी.

क्या बैंकों के टोल फ्री नंबर और कस्टमर केयर ईमेल आईडी में कोई बदलाव होगा?
विलय होने के बाद भी तीनों बैंकों के टोल फ्री नंबर्स और कस्टमर केयर नंबर एक्टिव रहेंगे. खास बात होगी कि ​किसी भी बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर तीनों बैंकों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

क्या कुछ ब्रांच बंद कर दिए जाएंगे?
बैंक ने कहा है कि विलय के बाद इन तीनों बैंकों में से किसी भी बैंक का ब्रांच बंद नहीं होगा. हालांकि, बैंक ने यह भी कहा कि भविष्य उन ब्रांचों को बंद किया जा सकता है, जिनके बीच कम दूरी है. ऐसा करने से पहले बैंक की तरफ से ग्राहकों को जानकारी दे दी जाएगी.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...