Skip to main content

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy M01 और Galaxy M11 की कीमत का हुआ खुलासा



Samsung ने हाल ही में Galaxy A51 स्मार्टफोन का 8GB रैम वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। वहीं जल्द ही Galaxy M सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Galaxy M01 और Galaxy M11 को भी बाजार में उतारा जा सकता है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के अनुसार ये दोनों स्मार्टफोन जून के पहले हफ्ते में बाजार में दस्तक दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक इनकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। लेकिन लॉन्च डेट से पहले इन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया गया है। 

टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट के ​जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि Samsung Galaxy M01 में 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन को भारत में 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Galaxy M11 दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन के 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये और 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये होगी। साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया है कि ये कीमत ऑफलाइन मार्केट की हो सकती है। 



Samsung Galaxy M01 को लेकर सामने आई लीक्स के अनुसार इसमें 5.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसे Snapdragon 439 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी उपलब्ध होगा। वहीं ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। जबकि सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध हो सकता है। इसमें फेस अनलॉक फीचर की भी सुविधा दी जा सकती है।

Samsung Galaxy M11 में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.4 इंच का एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 450 चिपसेट पर पेश होगा और एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित होगा। इसमें यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा मिल सकती है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध होगा। वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...