Skip to main content

Vodafone Idea में हिस्सेदारी खरीद सकती है Google, कंपनी ने कहा अभी कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं मिला



सर्च इंजन गूगल भारत में वोडाफोन आइडिया के कारोबार में हिस्सेदारी खरीद सकता है। हाल ही में गूगल की प्रतिद्वंदी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। जियो प्लेटफॉर्म्स देश की सबसे नयी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का परिचालन करती है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद सकती है।
हालांकि इस बारे में दोनों कंपनियों ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। इस खबर के बाद से  वोडाफोन आइडिया के शेयर में शुक्रवार को 30 प्रतिशत से अधिक की तेजी हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश दूरसंचार समूह के भारतीय कारोबार में टेक कंपनी गूगल हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है, जिसके चलते यह तेजी देखने को मिली। 

वोडाफोन आइडिया के शेयर बीएसई में 31.62% की तेजी के साथ 7.66 रुपये पर थे। निफ्टी में कंपनी के शेयर 31.90 प्रतिशत तेजी के साथ 7.65 रुपये पर थे। इससे पहले हाल में ही फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में हिस्सेदारी ली थी। फाइनेंशियल टाइम्स बताया कि गूगल वोडाफोन आइडिया लिमिटेड में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदना चाहती है।

गूगल के वोडाफोन आइडिया में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर नजर संबंधी रिपोर्ट के बीच दूरसंचार कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह निरंतर विभिन्न अवसरों का आकलन करती रहती है लेकिन उसके निदेशक मंडल के समक्ष अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। वोडाफोन आइडिया ने यह स्पष्टीकरण बंबई शेयर बाजार को दिया है। उसने यह स्पष्टीकरण इस रिपोर्ट के एक दिन बाद दिया है कि गूगल की दूरसंचार कंपनी में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी पर नजर है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...