Skip to main content

Zoon Ban in India: लाखों भारतीयों के डाटा लीक के बाद भारत में Zoom ऐप के बैन का इंतजार


\

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom के प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पिछले दिनों एक याचिका दाखिल की गई थी। मामले की सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार हफ्तों में जवाब मांगा है। साथ ही अमेरिका स्थित जूम वीडियो कम्यूनिकेशन को जबाव-तलब किया है। कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा कि Zoom ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है और इससे भारत में साइबर हमलों और साइबर अपराध में इजाफा दर्ज किया जा सकता है।  Zoom ने भी स्वीकार किया कि उसके प्लेटफॉर्म से भारतीयों का डाटा लीक हुआ। ऐसे में अब तक करोड़ों की संख्या में भारतीयों का डाटा लीक हो चुका है। लेकिन फिर भी Zoom ऐप के अभी बैन का इंतजार है।

सुप्रीम कोर्ट में लाखों की संख्या में मामले लंबित

हालांकि सवाल यह है कि आखिर किसी ऐप को प्रतिबंधित करने के लिए क्या सुप्रीम कोर्ट ही रास्ता है और क्यों शुरुआती तौर ही प्राइवेसी उल्लंघन करने वाले ऐप की जांच के लिए कोई एजेंसी नहीं है। भारत में आमतौर पर जब कोई ऐप काफी फेमस हो जाता है, उसके बाद उसके प्राइवेसी उल्लंघन को लेकर सवाल उठते हैं। फिर मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचता है, जहां पहले से लाखों की संख्या में मामले मौजूद होते हैं, जिन्हें वर्षों से न्याय का इंतजार है। एक बार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अदालतों में लंबित मामलों पर चिंता जताते हुए भावुक हो चुके हैं।

ऐप बैन के लिए कोर्ट ही रास्ता

पिछले साल नवंबर में केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसके मुताबकि भारतीय सुप्रीम कोर्ट में करीब 59,867 मामले लंबित है। जबकि 44.75 लाख अन्य मामले देशभर के हाईकोर्ट में लंबित हैं। इतना ही नहीं जिला अदालत और उसकी सहायक कोर्ट में करीब 3.14 लाख से ज्यादा मामले लंबित हैं।

पॉप्युलर होने के बाद Zoom ऐप की सिक्योरिटी को लेकर उठे सवाल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम (Zoom) लॉकडाउन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप बन गया है। भारत जूम का सबसे बड़ा बाजार है। जूम वीडियो कॉलिंग ऐप को भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। Zoom  ऐप को इस साल अप्रैल में इसे 13.1 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। भारत में लॉकडाउन में तेजी से पॉप्युलर होने वाले ऐप के बाद ही इसकी सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सरकार ने भी डाटा सिक्यॉरिटी के खतरे को देखते हुए इस ऐप को डाउनलोड ना करने की सलाह दी थी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि 5 लाख से ज्यादा जूम ऐप यूजर्स का डाटा लीक हुआ और इसे एक रुपये से भी कम कीमत में बेचा गया। Zoom की तरह Tiktok की सिक्युरिटी को लेकर भी सवाल उठाए जा चुके हैं और Tiktok को भी भारत में प्रतिबंध की मांग उठ चुकी है।

भारत में प्राइवेसी उल्लंघन करने वाले लाखों ऐप मौजूद

भारत में लाखों की संख्या में प्राइवेसी उल्लंघन करने वाले ऐप्स मौजूद हैं। Google ने पिछले दिनों संदिग्ध तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स की जासूसी करने वाले करीब 800 Creepware Apps को Play Store से हटाया है। Google के प्राइवेसी नॉर्म्स को लेकर भी लंबे वक्त से सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन जब Creepware मोबाइल फोन यूजर्स के लिए फ्यूचर थ्रेट बन गए, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। हालांकि रिसर्चर की ओर से गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल प्लेस्टोर पर करीब 1095 Creepware ऐप्स मौजूद हैं। इसमें से 813 खतरनामक ऐप को हटाया गया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...