Skip to main content

'आरोग्य सेतु' ने तोड़े रिकॉर्ड, दुनिया के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड ऐप में हुआ शामिल



कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण से बचाव के लिये जानकारियां देने वाला सरकारी ऐप आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) मई में भी दुनिया के शीर्ष 10 डाउनलोड किये गये मोबाइल ऐप में से एक बन गया है. नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, आरोग्य सेतु ऐप पेश किये जाने के बाद मई में लगातार दूसरे महीने दुनिया भर में शीर्ष 10 डाउनलोड किये गये मोबाइल ऐप में से एक बना हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी. इस ऐप को भारत ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए लॉन्च किया है.

लॉकडाउन के दौरान कुछ पॉपुलर मोबाइल ऐप्स को रिकॉर्ड डाउनलोड किया गया है. मार्केट इंटेलीजेंस फर्म Sensor Tower ने मई 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले नॉन-गेमिंग ऐप्स के बारे में एक रिपोर्ट जारी की है. इस लिस्ट में दुनियाभर में मई 2020 के दौरान सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप के बारे में जानकारी दी गई. भारतीयों के लिये इस लिस्ट की सबसे खास बात ये है कि इसमें कोरोना वायरस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप 'आरोग्य सेतु' भी शामिल है.


8वें नंबर पर रहा आरोग्य सेतु ऐप

अगर ओवर ऑल डाउनलोड ऐप की बात करें तो यह लिस्ट में 8वें नंबर पर रहा. वहीं अगर गूगल प्ले से डाउनलोड करने की बात की जाए तो यह 7वें नंबर पर आया है. इसके अलावा टॉप 10 ऐप्स की लिस्ट में फेसबुक मैसेंजर, गूगल मीट, यूट्यूब और स्नैपचैट भी शामिल हैं.

इस तरह करें डाउनलोड

सबसे पहले यह ऐप आपको प्ले स्टोर से डाउनलोड कर फोन में इंस्टॉल करना होगा. आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने के बाद पहली बार इसे ओपन करेंगे तो कुछ परमिशंस भी देनी होंगी. यह ऐप आपके मोबाइल नंबर, ब्लूटूथ और लोकेशन डेटा की मदद से पता करता है कि आप सुरक्षित हैं या फिर आप पर संक्रमण का खतरा है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...