Skip to main content

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में थे सुशांत सिंह राजपूत, फोर्ब्स ने टॉप 100 में दी थी जगह



अपनी कामयाबी के दम पर टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड में काम करने वाले अभि​नेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है. रविवार दोपहर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर के बाद बॉलीवुड से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. उनकी लाश बांद्रा के घर में लटकती मिली है. मुंबई पुलिस को इस बारे में सुशांत की डोमेस्टिक हेल्प ने फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची. पीएम मोदी ने सुशांत सिंह की सुसाइड पर शोक जताते हुए ट्वीट किया.

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'एक चमकता अभिनेता बहुत जल्दी चला गया. टीवी और फिल्म्स में उन्होंने शानदार काम किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनकी उंचाईयों ने बहुत लोगों को प्रेरित किया और वो अपने पीछे बहुत यादगार परफॉर्मेंस छोड़ गये हैं. उनकी मौत से स्तब्ध हूं. उनके परिवार और फैन्स को मेरी संवेदना. ओम शांति'


फोर्ब्स ने दो बार टॉप 100 में दी थी जगह

देशभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी करने वाली मैगज़ीन फोर्ब्स (Forbes) ने अपनी लिस्ट में दो बार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 सेलिब्रिटी (Forbes Top 100 List) की लिस्ट में जगह दी थी. फोर्ब्स में पहली बार सुशांत सिंह राजपूत को साल 2017 के टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल किया था. इस लिस्ट में उन्हें 61वें पायदान पर जगह मिली थी. फोर्ब्स के अनुसार सुशांत ने 2017 में कुल 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

पिछले साल की ​इतने करोड़ रुपये की कमाई

इसके बाद पिछले साल ही फोर्ब्स मैगजीन ने एक बार फिर 69वें पायदान पर जगह दी थी. इस साल फोर्ब्स के अनुसार सुशांत सिंह की कमाई 14.26 करोड़ रुपये थी. खास बात है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड और क्रिकेट व अन्य क्षेत्रों के 100 लोगों के नाम थे. इस लिस्ट में पहले पायदान पर विराट कोहली, दूसरे पर अक्षय कुमार और तीसरे स्थान पर सलमान खान थे.

ये सिलेब्रिटी भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल

इसके अलावा इस लिस्ट में महेंद्र सिहं धोनी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, रोहित शर्मा, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, अनुष्का शर्मा, नेहा कक्कर, शाहिद कपूर जैसे सिलेब्रिटी के नाम थे.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...