Skip to main content

13 साल बाद नए अवतार में लॉन्च होगा Nokia 5310 Xpress Music



नोकिया ब्रांड के मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global भारत में जल्द ही Nokia 5310 स्मार्टफोन को भारत में जल्द करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को लॉन्च करने से पहले इसे टीज करना शुरू कर दिया है। नोकिया ने अपने ऑधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके Nokia 5310 के लॉन्च की जानकारी दी है। बता दें कि नोकिया का ये फोन Nokia 5310 XpressMusic का रिब्रांडेड वर्जन है। 2007 में नोकिया का यह फोन इंडियन मार्केट में काफी पॉपुलर हुआ था। नोकिया इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने डेट का ऐलान अभी नहीं किया है।

Nokia 5310 Specifications

नोकिया ने इस फोन में पुराने फोन की तरह डिस्प्ले की साइड में म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल बटन दिए हैं। इस फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें ड्यूल स्पीकर और रोबस्ट कनेक्टिविटी के साथ बिल्ट-इन रेडियो दिया है। Nokia 5310 स्मार्टफोन मार्च महीने के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। HMD Global ने यूरोपीय मार्केट में नोकिया  5310 फोन को 39 यूरो करीब 3,100 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन व्हाइट – रेड और ब्लैक – रेड कॉम्बिनेशन में लॉन्च किया गया है।

Nokia 5310 फोन में 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है। नोकिया का यह स्मार्टफोन Symbian Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। नोकिया ने इस फोन में MediaTek MT6260A चिपसेट दिया है। नोकिया 5310 स्मार्टफोन में 1200mAh की रिमूवेबल बैटरी दी है।

Nokia 5310 स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज 16Mb है जिसे microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन के बैक में कंपनी ने LED फ्लैश के साथ VGA camera कैमरा सेंसर भी दिया है। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक के साथ-साथ Bluetooth v3.9 की कनेक्टिविटी दी गई है। इसके साथ ही नोकिया का यह लेटेस्ट फीचर फोन Nokia 5310 ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। नोकिया ने इस स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए microUSB पोर्ट दिया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...