Skip to main content

सिर्फ 2 हज़ार रुपये है Nokia के इन दो नए फोन की कीमत, मिलेगा दो सिम लगाने का ऑप्शन!



नोकिया (Nokia) ने बेहद कम कीमत में अपने दो फीचर Nokia 125 और Nokia 150 फोन को लॉन्च कर दिया है. अप्रैल में इन दोनों फोन को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है, और मई में इसके लॉन्च के लिए ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया था. एचएमडी ग्लोबल ने अब आखिरकार इन दोनों फोन को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 2 हज़ार रुपये रखी गई है. आइए जानें इनके फीचर्स के बारे में...

Nokia 125 और Nokia 150 दोनों फोन में 2.4 इंच का QVGA (240x320 पिक्सल्स) TFT LCD कलर डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आते हैं. इन सस्ते फोन में ग्राहकों को सिर्फ 2G कनेक्टिविटी दी गई है. फोन में ड्यूल सिम - ड्यूल स्टैंडबाई का ऑप्शन भी मौजूद है. जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों फीचर फोन ग्राहकों को स्टैंडर्ड फीचर फोन परफॉर्मेंस का एक्सपीरिएंस देंगे.

फोन में रिमूवेबल बैटरी

इन फोन में 4 एमबी रैम और 4 एमबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. ये ये फोन MediaTek प्रोसेसर पर काम करते हैं. पावर के लिए फोन में 1,020mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है. चार्जिंग कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है. मिलेंगे कई कलर ऑप्शंस

सस्ती कीमत होने की वजह से Nokia 125 में VGA कैमरा नहीं दिया गया है, जो Nokia 150 में मिलता है. हालांकि, दोनों में ही LED फ्लैश और वायरलेस FM रेडियो का सपॉर्ट दिया गया है. ग्राहक Nokia 125 को व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं. इसके अलावा Nokia 150 को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है. Nokia 150 में बेहतर पॉलिश्ड कीपैड डिजाइन दिया गया है.

बेहद सस्ती है कीमत

जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है. वहां Nokia 125 की कीमत 26 डॉलर (करीब 2,000 रुपये) और Nokia 125 को 32 डॉलर (करीब 2,400 रुपये) में पेश किया गया है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...