Skip to main content

चीन के इन 52 हिट ऐप्स को लेकर भारत की खुफिया एजेंसी ने किया अलर्ट! हो सकता है बड़ा नुकसान



भारत और चीन (India-China Tension) में बीच चल रही बॉर्डर टेंशन की वजह से कई भारतीय यूज़र चीन के स्मार्टफोन और ऐप्स का बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं. इसी बीच एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भारत सरकार को 52 चाइनीज मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने और लोगों से इन्हें इस्तेमाल ना करने के लिए कहा है.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक एजेंसियों का कहना है कि ये ऐप्स सेफ नहीं है और ये यूज़र्स का डेटा भारत के बाहर स्टोर कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चाइना के इन 52 ऐप्स में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-टिकटॉक और बीगो लाइव, फाइल शेयरिंग सर्विस-शेयरit, UC ब्राउज़र मोबाइल वेब ब्राउज़र, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म-Shein, पॉपुलर गेम-क्लैश ऑफ किंग्स और कई सारे शियोमी के ऐप्स मौजूद हैं.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा खुफिया एजेंसियों की सिफारिश का समर्थन किया गया था. सरकार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ये ऐप्स भारत की सुरक्षा के लिए हानिकारक हो सकते हैं. एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसियों की सिफारिश पर चर्चा जारी है.

ये हैं 52 चाइनीज़ ऐप्स

360 Security, APUS ब्राउज़र, Baidu मैप, Baidu Translate, BeautyPlus, Bigo Live, CacheClear DU ऐप्स studio, Clash of Kings, Clean Master – Cheetah, ClubFactory, CM ब्राउज़र, DU Battery Saver, DU Browser, DU Cleaner, DU Privacy, DU recorder, ES File Explorer, हेलो, Kwai, LIKE, Mail Master, Mi Community, Mi स्टोर, Mi Video call-Xiaomi, NewsDog, Parallel Space, परफेक्ट Corp, फोटो Wonder, QQ International, QQ Launcher, QQ Mail, QQ Music, QQ NewsFeed, QQ Player, QQ Security Centre, ROMWE, सेल्फीCity, SHAREit, SHEIN, TikTok, UC Browser, UC News, Vault-Hide, वीगो Video, Virus Cleaner (Hi Security लैब), VivaVideo- QU Video Inc, WeChat, Weibo, WeSync, Wonder कैमरा, Xender और YouCam Makeup.

अब तक, इनमें से सभी 52 ऐप Google के Play Store और Apple के iOS ऐप स्टोर पर मौजूद हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों से ‘हानिकारक प्रभाव’ के मद्देनजर चीनी ऐप का इस्तेमाल करने से परहेज करने को कहा है.

चाइनीज़ ऐप्स के अलावा एंजेसियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ज़ूम को लेकर भी चिंता जताई थी. इसी साल अप्रैल में गृह मंत्रालय ने जूम की प्राइवेसी को लेकर आगाह किया था.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...