Skip to main content

ALERT! Vodafone ने यूज़र्स के बैलेंस से काट लिए 99 रुपये, अब बताई ये वजह



वोडाफोन (Vodafone) वैसे तो ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान पेश कर खुश करता है, लेकिन अब कंपनी ने यूज़र्स को बड़ा झटका दिया है. वोडाफोन ने ग्राहकों को बिना बताए उनके बैलेंस से 99 रुपये काट लिए हैं, जिसकी वजह से यूज़र्स काफी परेशान हैं. 2 जून की दोपहर ट्विटर पर हैशटैग के साथ 99 रुपये ट्रेंड करने लगा, जिससे पता चला कि इसे लेकर कई ग्राहक शिकायत कर रहे हैं.

परेशान यूज़र्स के ट्वीट देखने पर पता चल रहा है कि वोडाफोन ने यूज़र्स के 99 रुपये कटने का मैसेज 2 जून को सुबह 3 से 4 बजे के बीच किया है. मैसेज में लिखा है कि इंटरनेशनल रोमिंग के लिए 30 दिनों का 99 रुपये काट लिया गया है.


यूज़र्स का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई पैक एक्टिवेट नहीं किया है और न ही इसकी उन्हें पहले कोई जानकारी मिली.


एक यूज़र लिखता है, ‘सुबह 4 बजे मेरे बैलेंस से इंटरनेशनल रोमिंग चार्ज के तौर पर 99 रुपये काट लिए गए हैं. ये तब हुआ जब इंटरनेशनल ट्रैवल पूरी तरह से बंद है. कंपनी ने इस पर अभी तक मेरे मेल का जवाब नहीं दिया है.’


वोडाफोन ने इसपर जवाब देते हुए 99 रुपये कटने की वजह बताई. वोडाफोन ने ट्वीट कर माफी मांगते हुए लिखा, ‘ऐसी गलती टेक्निकल एरर की वजह से हुई है, जिसके चलते प्रीपेड नंबर के 99 रुपये काट लिए गए. हम कटे हुए पैसों को अकाउंट में वापस कर रहे हैं. हम आपके सहयोग का समर्थन करते हैं. घर पर रहें, सेफ रहें.’








Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 


Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...