Skip to main content

पश्चिम बंगाल में Amazon और BigBasket को मिली शराब की होम डिलिवरी की मंजूरी



ई-वाणिज्य कंपनी Amazon India और BigBasket को पश्चिम बंगाल में शराब की होम डिलिवरी करने की मंजूरी मिल गयी है। एक दस्तावेज से इसकी जानकारी मिली। ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट ने कहा कि यह देश के शराब वितरण श्रेणी में उसका पहला मौका होगा। यह अमेजन के लिये भी भारत में संभवत: पहली बार होगा।

सरकारी कंपनी पश्चिम बंगाल स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेवको) ने दोनों कंपनियों को पात्र पाने के बाद होम डिलिवरी के लिये समझौतों पर हस्ताक्षर करने को बुलाया। इनके अलावा कोलकाता की दो कंपनियों सेनरिसा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और गोल्डन गोयनका कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड को भी को समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिये आमंत्रित किया।

यह पूछे जाने पर कि BigBasket कब परिचालन शुरू करेगी, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हरि मेनन ने पीटीआई-भाषा को बताया, “मैं अभी पुष्टि नहीं कर सकता कि हम कितनी जल्दी शुरू करेंगे, लेकिन हां यह कंपनी के लिए पहली बार की बात होगी।”

Amazon India ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी ने पहले ही आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल में कोलकाता व सिलीगुड़ी में शराब की डिलिवरी शुरू कर दी है। खुदरा विक्रेता स्पेंसर और हिपबर भी इस क्षेत्र में उतरे हैं। झारखंड देश का पहला राज्य है, जिसने ऑनलाइन प्लेटफार्मों द्वारा शराब की होम डिलिवरी की अनुमति दी।

स्विगी ने दी अपने कर्मचारियों को खास ट्रेनिंग

स्विगी के जरिए बिना किसी दिक्कत के डिलीवरी के लिए सही ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं ग्राहकों की ओर से स्विगी पर एक बार एज वेरिफिकेशन के लिए किसी वैलिड सरकारी आईडी कार्ड की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही एक सेल्फी भी देनी होगी, जिससे वेरिफिकेशन हो सके। ग्राहकों को शराब की डिलीवरी के लिए ओटीपी दिया जाएगा, जो उन्हें एजेंट से शेयर करना होगा, जिससे कोई अंडर एज शराब नहीं मंगा सकेगा।

इसके साथ ही स्विगी ने एक लिमिट भी लगाई है, जिसके कारण एक सीमा से ज्यादा कोई व्यक्ति शराब ऑर्डर नहीं कर सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को स्विगी एप में वाइन शॉप का विकल्प नजर आ रहा होगा, जिस पर जाकर वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं जोमैटो ने भी कोलकाता और सिलीगुड़ी में शराब की होम डिलीवरी शुरू करने की बात कही है। हालांकि इस बारे में कंपनी की ओर से कोई प्लान शेयर नहीं किया गया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...