Skip to main content

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लॉन्च हुआ The Mask Store



आज हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। कोरोनावायरस महामारी ने पिछले पांच महीने में दुनियाभर के लोगों का लाइफस्टाइल ही बदल दिया है। लोगों को बेसिक हाइजीन के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ रहा है। लॉकडाउन 5.0 या अनलॉक 1.0 में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। ऐसे में लोगों को बाहर  निकलने के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। जिसकी वजह से फेस मास्‍क और प्रोटेक्टिव गियर की मांग काफी बढ़ गई है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India ने इसके लिए खास तौर The Mask Store सेक्शन बनाया है। जहां पर यूजर्स हर तरह के मास्क खरीद सकते हैं। हालांकि, लोगों के बीच में N-95 और सर्जिकल मास्क की सबसे ज्यादा डिमांड में है। यही नहीं, इन दिनों कपड़ों से बने मास्क भी उतने ही लोकप्रिय हो रहे हैं और प्रभावी भी हैं। ये मास्क मुलायम, आरामदायक और फ्लेक्सिबल होने के साथ-साथ नाक और मुंह को अच्छी तरह से कवर कर सकते हैं। इन फेस मास्क में ट्रिपल लेयर फिल्ट्रेशन, लीकेज कंट्रोल ( जो कि अनफिल्टर्ड एयरफ्लो को रोकता है), अल्ट्रा कूल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि प्रदूषण, धुएं और धूल से भी हमारी सुरक्षा करता है। इन फेस मास्क की सबसे खास बात ये है कि इन्हें धोया जा सकता है और दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 

दूसरी तरफ विशेषज्ञ मास्क (N-95/सर्जिकल) की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है। ऐसे में भारत सरकार और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने भी क्‍लॉथ मास्‍क या होममेड मास्‍क के उपयोग पर एक परामर्श जारी किया है, जिसमें इन्‍हें संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी विकल्प बताया गया है।  Amazon Fashion पर लॉन्च हुए नए मास्‍क स्‍टोर पर पूरे देश भर के 35 से अधिक विक्रेताओं द्वारा 500 से ज्‍यादा क्‍लॉथ मास्‍क की वेराइटी उपलब्ध है। इनमें न केवल लुइस फि‍लिप्‍स, मैक्‍स और डब्‍ल्यू फॉर वूमेन जैसे प्रमुख ब्रांड के क्‍लॉथ मास्‍क शामिल हैं, बल्कि वियर योर ओपीनियन, बोन ऑर्गेनिक, रैपसोदिया व अन्‍य जैसे स्‍थानीय विक्रता और आला खिलाडि़यों के क्‍लॉथ मास्‍क भी उपलब्‍ध कराए गए हैं। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...