Skip to main content

Amazon ने भारत में लॉन्च किया 'School from Home' स्टोर, अब स्कूल की जरूरी चीजें एक साथ होंगी उपलब्ध



कोरोना वायरस के कारण अधिकतर लोग वर्क फ्रोम होम कर रहे हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग को मैनेज किया जा सके। यहां तक बच्चों को भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को काफी समय मोबाइल, लैपटॉप आदि पर निकलता है और स्कूल से जुड़ी कई ऐसी चीजें जिन्हें लेने के बाहर जाना पड़ता है। बच्चों की इसी समस्या का हल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon लेकर आई है। Amazon ने 'School from Home' स्टोर लॉन्च किया है। जहां बच्चों के स्कूल व पढ़ाई से जुड़ी सभी जरूरी चीजें एक साथ उपलब्ध होंगी। 

कंपनी का कहना है कि 'School from Home' स्टोर घर पर बेहतर लर्निंग जोन बनाने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की मदद करता है। इस स्टोर पर स्‍टडी और राइटिंग के लिए आवश्‍यक चीजों के अलावा स्‍टेशनरी, लैपटॉप, टैबलेट्स, पीसी, हेडसेट्स और स्‍पीकर्स, प्रिंटर्स और होम फर्निशिंग जैसे प्रोडेक्ट्स एक साथ उपलब्ध होंगे।

Amazon द्वार दी गई जानकारी के अनुसार Amazon पर हाल के सर्च ट्रेंड्स से पता चलता है कि वर्क एंड स्‍कूल फ्रॉम होम प्रोडक्‍ट्स के सर्च में काफी उछाल आया है। हेडफोंस और ईयरफोंस के सर्च में 1.7 गुना वृद्धि हुई है। वहीं लैपटॉप और टैबलेट्स के लिए सर्च में 2 गुना से अधिक बढ़ोत्तरी देखी गई। स्‍टेशनरी के लिए सर्च लगभग 1.2 गुना अधिक बढ़ा है। स्‍टडी टैबल के लिए भी सर्च 2.5 गुना बढ़ी है।  

'School from Home' स्टोर अभिभावकों के खरीदारी अनुभव को आसान बनाने के उद्देश्‍य से उपरोक्‍त ट्रेंड्स के आधार पर तैयार किया गया है। यहां आपको बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सभी आवश्यक चीजें एक साथ तो मिलेंगी ही, साथ ही उन पर आकर्षक ऑफर्स और डील्‍स का भी लाभ उठाया जा सकता है। यहां स्टेशनरी के अलावा होम फर्निशिग जैसे कि कैबिनेट, बुकशेल्‍फ और स्‍टडी लैम्‍प्‍स भी मिलेंगे। इसके अलावा बच्चों स्पोर्ट्स से जुड़ा हुआ सामान भी यहां से खरीद सकेंगे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...