Skip to main content

Apple WWDC 2020 आज से होगा शुरु, ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं पेश



Apple का सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC भारतीय समय के अनुसार आज रात 10 बजे से शुरू होगी। इस मेगा टेक इवेंट में कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स को पेश कर सकती है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस टेक इवेंट के डेट को कई बार शिफ्ट किया गया है। इस मेगा टेक इवेंट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Youtube के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही इसे कंपनी अपने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी लाइव स्ट्रीम करेगी। कंपनी ने पिछले दिनों ही इस टेक इवेंट के बारे में जानकारी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर की है। जिसमें इस इवेंट के डेट के साथ एक प्रोमो वीडियो टीज किया गया है।

WWDC 2020 को Apple Park से आज रात लाइव किया जाएगा। यूजर्स इसे Apple TV ऐप के जरिए भी लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे। ये पहला WWDC इवेंट होगा जिसे YouTube प्लेटफॉर्म के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

Watch the first global, all-online Worldwide Developers Conference on June 22 at 10 a.m. PDT. Tap the ♥️ and we’ll send you a reminder on event day. #WWDC20 pic.twitter.com/ZTQcrGNJ8B

इन प्रोडक्ट्स पर रहेगी नजर

Apple अपने इस डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपकमिंग प्रोडक्ट्स को अनाउंस कर सकता है। इस डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्य तौर पर Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम्स के अगले वर्जन की घोषणा की जा सकती है, जिनमें iOS 14, iPadOS 14, WatchOS 7 और MacOS 10.13 शामिल हैं। साथ ही कंपनी Apple AirPods Pro Lite और Apple AirPods Studio को भी पेश कर सकती है। यही नहीं कंपनी अपने iMac 2020 को भी इस इवेंट में अनाउंस कर सकती है। इसके बारे में अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं उसके मुताबिक, इसमें iPad Pro की तरह ही पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें T2 चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आपको बता दें कि पिछले साल के आखिर में आयोजित Apple Event के बाद ये दूसरा टेक इवेंट है जिसे Apple Youtube के जरिए लाइवस्ट्रीम करने वाला है। इससे पहले Apple अपने टेक इवेंट्स Twitter के जरिए लाइव स्ट्रीम करता रहा है। कंपनी ने अप्रैल में अपने अफोर्डेबल iPhone SE 2020 को पेश किया है। कंपनी साल के अंत में अपने iPhone 12 सीरीज को भी लॉन्च कर सकती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...