Skip to main content

चीनी Apps को बैन करने की मुहिम तेज, सुरक्षा कारणों का दिया गया हवाला



भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद जारी है। दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम स्तर पर है। ऐसे वक्त में देशभर में चीनी ऐप को हटाने की मुहिम शुरू हो गई है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ चीनी ऐप को बंद करने को लेकर सरकार के स्तर पर वार्ता चल रही है। रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि कुछ चीनी ऐप देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में सरकार से इन मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक करने या फिर भारतीयों को इन ऐप के इस्तेमाल ना करने की सलाह दी गई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ चीनी ऐप का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है। यह ऐप भारतीयों का डाटा बड़े पैमाने पर देश से बाहर भेज रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चाइनीज डिवेलपर्स की ओर से तैयार या चाइनीज लिंक्स वाले एप का इस्तेमाल स्पाइवेयर या अन्य नुकसान पहुंचाने वाले वेयर के रूप में हो सकता है। चीनी ऐप को बैन करने की मुहिम सीमा पर जारी तनाव के बीच पैदा हुई है। हालांकि यह पहला मौका नही है, जब चीनी ऐप के खिलाफ ऐसा माहौल बना हो, कोरोनावायरस के दौर में भी चीनी ऐप को बैन करने की मुहिम चल चुकी है। 

CAIT ने भी अब इस दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके बाद लगातार चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग बढ़ रही है। हालांकि, आपको बता दें कि एक समय चीनी ब्रांड होने के नाते मजाक का कारण बनने वाले यह उत्पाद आज भारतीय बाजार पर कब्जा कर चुके हैं। इनमें भी इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में तो हालात कुछ ज्यादा ही खराब हैं। देश में 50 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी ब्रांड्स का कब्जा है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...