Skip to main content

इस एक फोटो ने खराब किए कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन, अब फोटोग्राफर से पता चली बड़ी वजह



कुछ दिन पहले कई एंड्रॉयड यूज़र्स (Android users) ने एक फोटो को लेकर शिकायत की थी कि उसे वॉलपेपर (Wallpaper) की तरह लगाने पर फोन क्रैश हो रहा है. फोटो में एक सीनरी वाला व्यू था, जिसमें पहाड़, नदी, बादल दिख रहा था, लेकिन किसी को ये समझ में नहीं आया कि इस फोटो की वजह से फोन क्यों खराब हो रहे थे. मगर अब इस फोटो को क्लिक करने वाले ने खुद इस दिक्कत की वजह का खुलासा किया है.

BBC के टेक रिपोर्टर्स ने बताया कि इस फोटो को वॉलपेपर की तरह सेट करने पर फोन ऑटोमैटिकली बार-बार ऑन और ऑफ होने लगते हैं. इससे गूगल पिक्सल और सैमसंग के फोन भी प्रभावित हुए हैं.

जब ये फोटो वायरल हो गई तो सैन डीगो के रहने वाले साइंटिस्ट और फोटोग्राफर गौरव अग्रवाल ने BBC से बात की. उन्होंने बताया कि इस फोन को 2019 में ग्लेशियर नेशनल पार्क, मॉनटाना में St Mary Lake पर ली गई थी, जहां वो अपनी बीवी के साथ गए थे. अग्रवाल ने बताया कि इस फोन को उन्होंने अपने Nikon कैमरे से क्लिक की थी.

घर आने के बाद उन्होंने उस फोटो को Lightroom पर एडिट किया और Flickr पर अपलोड कर दिया. उनका कहना है कि उन्हें कोई अंदाज़ा नहीं था कि वह फोटो लोगों के फोन खराब कर रही है.


बताया गया कि लाइटरूम में फोटो को सेव करने से पबले कलर मोड चेंज करने के लिए पूछा जाता है, और जिस मोड को अग्रवाल ने सेलेक्ट किया शायद वह एंड्रायड फोन को सपोर्ट नहीं करता है. अग्रवाल के पास आईफोन है, और यही वजह है कि उनके फोन में इस फोटो से कोई दिक्कत नहीं आई.

यूज़र की शिकायत में पाया गया कि ये दिक्कत उन्हें हुई है, जिनके फोन एंड्रायड 10 पर काम करते हैं. ट्विटर पर एक टेक ब्लॉगर ने इस दिक्कत की वजह को समझाते हुए बताया कि जब कलर की बात आती है तो एंड्रॉयड फोन sRGB( Standard Red Green Blue) फॉरमैट को सपोर्ट करता है, और इस वायरल फोटो के केस में भी RGB को ही फॉलो किया गया है. आगे बताया कि जो फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करते हैं वह अपने आप इसके फॉरमैट को बदल कर खुद के कंपैटिबल बना लेते हैं, लेकिन Android 10 के साथ ऐसा नहीं हो पाता और फोन क्रैश हो जाता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 




Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...