Skip to main content

बदलने वाला है आपका मोबाइल नंबर, ट्राई कर रहा है ये तैयारी



भारत में जल्द ही मोबाइल नंबर 11 अंकों के हो सकते हैं। टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने देश के लिए नया मोबाइल नंबरिंग प्रस्ताव पेश किया है। TRAI के इस प्रस्ताव के मुताबिक, देश में जल्द ही मोबाइल नंबर में 11 अंक के हो सकते हैं। ट्राई का कहना है कि इस कवायद से देश में वह ज्यादा मोबाइल नंबर उपलब्ध हो पाएंगे। ट्राई का यह कहना है कि मोबाइल नंबर में एक अंक बढ़ा देने से देश में मोबाइल कनेक्शनों की संख्या करीब 1 हजार करोड़ हो जाएंगी।

TRAI ने अपने नए मोबाइल नंबरिंग प्रस्ताव में यह भी कहा है कि अगर मौजूदा मोबाइल नंबरों के पहला अंक 9 रखा जाए तो इससे 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर 11 अंकों का हो जाएगा। और देश में मोबाइल कनेक्शनों की कुल संख्या बढ़ कर 1000 करोड़ हो जाएगी। ट्राई ने अपने नए मोबाइल नंबरिंग प्लान को लेकर यह भी कहना है कि इस नई नंबरिंग प्रस्ताव का 70 प्रतिशत यूटिलाइजेशन हो गया तो मौजूदा पॉलिसी के साथ देश में मोबाइल कनेक्शन की कुल संख्या 700 करोड़ हो सकती है जो कि मौजूदा स्थिति के लिए काफी है।

मोबाइल नंबर के अंक 11 करने के अलावा ट्राई ने डॉन्गल के लिए यूज होने वाली सिम का नंबर 13 करने का भी सुझाव दिया है। इससे मोबाइल कनेक्शन और इंटरनेट डॉन्गल यूजर अलग-अलग हो जाएंगे। इससे देश में मोबाइल यूजर्स के लिए ज्यादा कनेक्शन उपलब्ध हो पाएंगे।

मोबाइल नंबर के अंकों की संख्या 10 से 11 करने को लेकर ट्राई द्वारा प्रस्ताव दिए जाने साथ एक और सुझाव दिया है। लैंड लाइन नंबर से मोबाइल पर कॉल करने पर यजर्स को 0 लगाने का सुझाव दिया है। फिलहाल लैंड लाइन से नेशनल कॉलिंग के दौरान लैंडलाइन नंबर पर कॉल करने के लिए जीरो लगाना की जरूरत पड़ती है। हालांकि मोबाइल ने लैंडलाइन पर कॉल के लिए जीरो लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।




Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...