Skip to main content

आंखों में आंसू ला सकती है सुशांत सिंह राजपूत के लिए संजना सांघी की यह मार्मिक पोस्ट



बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) असमय ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड के उनके दोस्त और फैंस उन्हें भूलने को तैयार नहीं हैं. सुशांत सिंह राजपूत की सबसे चर्चित फिल्में एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे हैं. 'छिछोरे' का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया था. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन रिलीज के लिए लगभग तैयार है. इस फिल्म में उनकी को-स्टार संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है.

हॉलीवुड की चर्चित फिल्म का रीमेक है यह फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) की फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) नॉवेल और हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'फॉल्ट इन अवर स्टार्स' (Fault in Our Stars) का रीमेक है. संजना ने इंस्टाग्राम अपनी पोस्ट में लिखा है कि, 'जो भी कहता है कि वक्त के साथ हर जख्म भर जाता है, झूठ बोलता है. जिंदगी के कुछ जख्म ऐसे होते हैं जो हमेशा ताजा रहते हैं और वे बार-बार दुख देते हैं. अब केवल इन पलों की यादें ही साथ रहेंगी. हम साथ में दिल से बात किए, हंसे और खिलखिलाए लेकिन अब ऐसा कभी नहीं होगा. बहुत से सवालों के जवाब नहीं मिले लेकिन वे सारे सवाल बने रहेंगे.'

सांघी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि, 'इन जख्मों के बीच एक फिल्म भी है जो सभी के लिए एक गिफ्ट की तरह है. इन जख्मों में देश के बच्चों के लिए सपने योजनाएं, और इच्छाएं हैं. देश के बच्चों की शिक्षा और उनका भविष्य पूरा होना चाहिए. इन जख्मों में हर कलाकार के लिए एक अंतहीन रचनात्मक उत्साह का जुनून है.

इन घावों में एक ऐसी दुनिया की आशा होती है जो सभी टॉक्सिसिटी से छुटकारा दिलाकर ईमानदारी, अखंडता, दया और व्यक्तित्व को बनाए रखने का वादा करती है. मैंने इन उम्मीदों को अकेले पूरा करने की कोशिश की है जबकि आपने वादा किया था कि हम सब ये साथ में करेंगे.' सुशांत की आने वाली यह फिल्म 'दिल बेचारा' पहली ऐसी फिल्म होगी, जो उनके बगैर रिलीज की जाएगी. यह फिल्म लगभग तैयार है. उनके फैंस की मांग है कि यह फिल्म ओटीटी की बजाय बड़ी स्क्रीन पर रिलीज की जाए.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...