Skip to main content

टेक / वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सूची में शामिल हुए दो भारतीय स्टार्टअप


मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने 2020 के 100 टेक्नोलॉजी कंपनियों की लिस्ट जारी की जिसमें दो भारतीय स्टार्टअप कंपनियां 'स्टेलऐप्स' और 'जेस्टमनी' भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। इससे पहले गूगल, एयरबीएनबी, किकस्टार्टर, मोजिला, स्पॉटिफाई, ट्विटर और विकीमीडिया जैसी कंपनियां भी इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा रह चुकी हैं।

100 संस्थाओं की सूची तैयार करता है वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

  • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 100 संस्थाओं की सूची तैयार करता है जो अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ वैश्विक मुद्दों को संबोधित करते हैं। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि चुने गए 100 फर्मों में से एक-चौथाई महिला-नेतृत्व वाली हैं। ये कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर कार्बन कैप्चर तक जलवायु की रक्षा के लिए इनोवेशन का उपयोग कर रही हैं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर रही हैं और समाज को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने में मदद कर रही हैं।
  • WEF के बयान में कहा कि इस कम्युनिटी में शामिल होने से टेक्नोलॉजी कंपनियां दो साल की यात्रा शुरू करते हैं, जहां वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की पहल, एक्टिविटीज और इवेंट्स का हिस्सा बनते हैं और महत्वपूर्ण वैश्विक चर्चाओं पर अत्याधुनिक दृष्टिकोण और नई सोच लाते हैं।

जेस्टमनी

  • पांच साल पुराने स्टार्टअप जेस्टमनी की स्थापना लिजी चैपमन, प्रिया शर्मा और आशीष अनंथरमण ने की थी। यह स्टार्टअप कंज्यूमर को उधार प्रदान करता है। स्टार्टअप का लक्ष्य ऐसे यूजर्स को सक्षम बनाना है जिनके पास अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री न होने के कारण क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य फॉर्मल फाइनेंसिंग ऑप्शन तक उनकी पहुंच नहीं है।
  • चैपमन ने कहा - “इस लिस्ट में हमे स्थान मिलना यह पुष्टि करता है कि हमने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके जो प्लेटफार्म तैयार किया है, वह दुनिया में सबसे अनूठा है और लाखों लोगों के लिए जीवन में सुधार कर सकता है। बतौर जेस्टमनी, हम मानते हैं कि हर कोई एक बेहतर जीवन का हकदार है और उन्हें सस्ती और सुलभ क्रेडिट प्रदान  करके हम उन्हें उस जीवन को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बना सकते हैं ।”
  • इसके साथ, चैपमन और जेस्टमनी दो साल के लिए WEF की पहलों में योगदान देंगे और प्रमुख मुद्दों के साथ पॉलिसी मेकर्स और प्राइवेट सेक्टर्स के लीडर्स के साथ काम करेंगे। जेस्टमनी में गोल्डमैन सैक्स, रिबबिट कैपिटल, शाओमी, नैसपर्स फिनटेक और ओमिडयार नेटवर्क जैसे प्रमुख निवेशकों द्वारा निवेश किया गया है। दिसंबर 2019 तक जेस्टमनी के 3000 मर्चेंट और 60 लाख उपयोगकर्ता थे।

स्टेलऐप्स

  • WEF लिस्ट में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बेंगलुरु स्थित मिल्क टेक स्टार्टअप स्टेलऐप्स है। स्टेलऐप्स एक डेटा ड्रिवन, IoT बेस्ड, फार्म-टू-कंज्यूमर डेयरी सप्लाई चेन स्टार्टअप है।
  • स्टेलऐप्स को 2011 में स्थापित किया गया था। यह फार्म-टू-कंज्यूमर चेन को डिजिटाइज़ करता है और अपने एडवांस्ड एनालिटिक्स के माध्यम से डेयरी इकोसिस्टम पार्टनरशिप को सक्षम करने के लिए फुल-स्टैक IoT प्लेटफ़ॉर्म को एआई तकनीक की मदद से चलाता है।
  • यह प्लेटफार्म छोटे डेयरी किसानों को डिजिटल भुगतान और आसान लोन और बीमा की सुविधा भी देता है। कंपनी वर्तमान में हर रोज 34 लाख डॉलर के 90 लाख लीटर दूध का डिजिटलीकरण करता है। इससे सीधे तौर पर 28,000 से अधिक गांवों के 20 लाख डेयरी किसानों को प्रभाव पड़ता है।
  • स्टेलऐप्स के सीईओ रंजीथ मुकुंदन ने कहा- “लाखों छोटे किसानों के जीवन पर पड़े प्रभाव को हम अपनी ग्रोथ मानते हैं। यह हमारी टेक्नोलॉजी की यूनिकनेस है जो भारतीय डेयरी सेक्टर की प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिट, दूध की गुणवत्ता और आधारशिला को स्थिरता के साथ नई दिशा की ओर ले जाने की इसकी क्षमता को दर्शाता है।
  • मुकुंदन को आईटी सेक्टर में 24 साल का अनुभव है और इससे पहले विप्रो के टेलीकॉम वैल्यू एडेड सर्विस प्रैक्टिस के ग्लोबल हेड रह चुके हैं।
  • Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...