Skip to main content

खुशखबरी-सरकार के इस फैसले से आपके शहर में जल्द सस्ती हो सकती हैं ब्रॉडबैंड सेवाएं, तैयारी पूरी



केंद्र सरकार (Government of India) ब्रॉडबैंड सेवाएं सस्‍ती करने से जुड़ा बड़ा कदम उठा सकती है. सरकार फिक्‍स्‍ड-लाइन ब्रॉडबैंड सर्विसेज के लिए लाइसेंस फीस घटाने के प्रस्‍ताव पर विचार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे इंटरनेट सर्विसेज की पहुंच बढ़ेगी और यह सस्ते दामों पर लोगों को उपलब्‍ध होगी.

सरकार उठा सकती है बड़ा कदम- मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, नए प्रस्‍ताव के अनुसार, फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं पर कथित एजीआर (एडजस्‍टेड ग्रॉस रेवेन्‍यू) के तहत वसूली जाने वाली लाइसेंस फीस को घटाकर 1 रुपये प्रति वर्ष तक लाया जा सकता है. इसको लेकर अभी एजीआर के 8 फीसदी की दर से लाइसेंस फीस को कैलकुलेट किया जाता है. एक अनुमान के अनुसार, यह सालाना 880 करोड़ रुपये आता है.

कब तक मिलेगी राहत- इस प्रस्‍ताव पर संबंधित मंत्रालयों से विचार साझा करने के लिए कहा गया है. इसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. बड़े कॉरपोरेशन और व्‍यापारी प्रतिष्‍ठानों सहित कमर्शियल यूजरों को मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं में कोई बदलाव नहीं होगा.

रेवेन्‍यू में 10 फीसदी की ग्रोथ मान लें तो सरकार को इस कदम से पांच साल में 59.27 अरब रुपये का नुकसान होगा. लेकिन, रोजगार के अवसर बनने के साथ डिजिटल पहुंच बढ़ने से जो फायदा होगा, वह इस नुकसान से कहीं ज्‍यादा होगा.

कोविड-19 महामारी के चलते वर्क फ्रॉम का ट्रेंड बढ़ा है. प्रस्‍ताव में इंटरनेशनल टेलीकम्‍युनिकेशन यूनियन की 2019 की रिपोर्ट का हवाला भी दिया गया है. यह कहती है कि फिक्‍स्‍ड लाइन की पहुंच में 10 फीसदी का इजाफा होने से सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) में 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी होती है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...