Skip to main content

टिकटॉक छोड़ अब यूजर्स के बीच फेमस हो रहा 'चिंगारी' ऐप, आनंद महिंद्रा ने भी किया डाउनलोड



भारत के डिजिटल एंटरटेनमेंट सेग्मेंट में अचानक ही टिकटॉक (TikTok App) की लोकप्रियता को अब इंडियन ऐप से टक्कर मिलने लगी है. चीनी उत्पादों के बहिष्कार करने के लिए लगातार चल रहे कैंपेन के बीच अब 'चिंगारी' ऐप (Chingari App) बेहद पॉपुलर होने लगा है. इस देसी ऐप को छत्तीसगढ़, ओड़िशा और कर्नाटक के आईटी प्रोफेशनल्स ने तैयार किया है, जिसे अब तक 25 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है.

2 साल में तैयार किया चिंगारी ऐप
द टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में चिंगारी ऐप के सुमीत घोष के हवाले से लिखा है कि इस ऐप को बनाने के लिए 2 साल का समय लगा. इसे भारतीय यूजर्स के जरूरत और मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आधिकारिक तौर पर इस ऐप को नवंबर 2018 में गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर रीलीज किया गया था. घोष स्टील सिटी भिलाई के हरने वाले हैं.

अब तक 25 लाख बार हो चुका है डाउनलोड


देशभर में चीनी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार करने के कैंपन के बीच चिंगारी की पॉपुलरिटी तेजी से बढ़ रही है. यह ऐप टिकटॉक से मिलता-जुलता प्लेटफॉर्म है. घोष का कहना है कि हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय यूजर्स हमें बेहतर रिस्पॉन्स दे रहे हैं. अब तक इसे 25 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है.

आनंद महिंद्रा ने किया डाउनलोड
इस ऐप को ओड़िशा के विश्वात्मा नायक और कर्नाटक के सिद्धार्थ गौतम ने मिलकर डेवलप किया है. घोष का दावा है कि यह इकलौता भारतीय ऐप है, जो चीनी कंपनी के टिकटॉक ऐप को टक्कर दे सकता है. इस ऐप को यूजर्स को ओड़िया, गुजराती और मराठी जैसे कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जा रहा है. बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी इस ऐप के बारे में ट्वीट कर लिखा, 'मैंने टिकटॉक ऐप डाउनलोड नहीं किया था. लेकिन, अभी ही इस चिंगारी ऐप को डाउनलोड किया है.'

चिंगारी ऐप में ट्रेंडिंग न्यूज़, एंटरटेनमेंट न्यूज़, फनी वीडियोज, वीडियो सॉन्ग्स, लव कोट्स, स्टेटस वीडियोज जैसे फीचर्स हैं. इस ऐप पर अब तक हर रोज़ 10 हजार से ज्यादा लोग एंटरटेनमेंट कॉन्टेन्ट बना रहे हैं. इस ऐप की मदद से यूजर्स कई तरह के कॉन्टेन्ट के बारे में सर्च कर सकते हैं. उनके पास इसे डाउनलोड करने का भी विकल्प होगा. इसके​ अलावा यह ऐप यूजर्स क्रिएटिव स्किल दिखाने का भी मौका देता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...