Skip to main content

सुपरहिट रहा मोदी सरकार का 'आरोग्य सेतु' ऐप, प्ले स्टोर पर मिली इतनी रैंकिंग, टिकटॉक ने भी मचाया धमाल



लॉकडाउन के दौरान कुछ पॉपुलर मोबाइल ऐप्स को रिकॉर्ड डाउनलोड किया गया है. मार्केट इंटेलीजेंस फर्म Sensor Tower ने मई 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले नॉन-गेमिंग ऐप्स के बारे में एक रिपोर्ट जारी की है. इस लिस्ट में दुनियाभर में मई 2020 के दौरान सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप के बारे में जानकारी दी गई. भारतीयों के लिये इस लिस्ट की सबसे खास बात ये है कि इसमें कोरोना वायरस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप 'आरोग्य सेतु' (Aarogya Setu App) भी शामिल है. इस लिस्ट में अन्य ऐप्स की बात करें तो टिकटॉक अभी भी टॉप पर बना हुआ है.

दुनियाभर में कोरोना वारयस के मद्देनजर लॉकडाउन की वजह से मोबाइल ऐप डाउनलोड को लेकर कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं. अप्रैल में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर जूम सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था.

इन ऐप्स को सबसे ज्यादा बार किया गया डाउनलोड



पिछले महीने सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले नॉन-गेमिंग ऐप्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कम्युनिकेशंस ऐप शामिल रहे. Zoom और TikTok के अलावा इस लिस्ट में फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफॉर्म ऐप्स शामिल रहे.

11.19 करोड़ बार TikTok को किया गया डाउनलोड
मई में नॉन-गेमिंग कैटेगरी में Bytedance का TikTok ऐप सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप रहा है. सेंसर टावर की रिपोर्ट से पता चलता है कि मई में टिकटॉक को 11.19 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम दूसरे नंबर पर
इस रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम दूसरे नंबर पर रहा. हालांकि, बीते कुछ समय में भारत सरकार ने इस ऐप की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मुद्दे पर चिंता जताया है. अप्रैल 2020 में यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था. मई में 9.46 करोड़ बार इस ऐप को डाउनलोड किया गया है.

कितने नंबर पर रहा आरोग्य सेतु ऐप
भारत सरकार की आरोग्य सेतु ऐप लगातार दूसरे महीने सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किए जाने वाले नॉन-गेमिंग ऐप की लिस्ट में 7वें नंबर पर रहा. अब तक इसे 11.16 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है. अप्रैल में यह ऐप टाप 10 की लिस्ट में भी नहीं था. प्लेस्टोर रैंकिंग में यह पांचवें नंबर पर है. इसके अलावा टॉप 10 ऐप्स की लिस्ट में फेसबुक मैसेंजर, गूगल मीट, यूट्यूब और स्नैपचैट भी शामिल हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...