Skip to main content

क्या आपको पता है कि एक आदमी दिन में कितने घंटे ऑनलाइन वीडियो देखता है?



क्या आपने कभी अंदाज़ा लगाया होगा कि एक भारतीय दिन में कितने घंटे ऑनलाइन वीडियो देख लेता होगा. अगर नहीं तो इसका जवाब दिया है गूगल की रिपोर्ट ने. बताया गया कि हर तीन भारतीय में से एक औसतन रोज एक घंटे से ज़्यादा ऑनलाइन वीडियो देखता है. गूगल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑनलाइन वीडियो (Online Video) के हिसाब से 54 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर हिंदी है. इसके बाद अंग्रेजी (16 प्रतिशत), तेलुगु (7%), कन्नड़ (6%), तमिल (5%) और बांग्ला (3%) का स्थान है.

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भारत में अलग-अलग क्षेत्रों, जनसांख्यिकी और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के ऑनलाइन वीडियो देखने वालों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ हो जाने का अनुमान है. गूगल ने रिपोर्ट में कहा कि भारत में ऑनलाइन वीडियो देखने वाले लोगों का करीब 37 प्रतिशत ग्रामीण इलाके का है.

गूगल की ये रिपोर्ट ‘अंडरस्टैंडिंग इंडियाज ऑनलाइन वीडियो व्यूअर’ 6,500 से अधिक लोगों के बीच सर्वे पर आधारित है. उनमें से लगभग 73 प्रतिशत लोग 15-34 वर्ष के बीच के थे.

नए इंटरनेट यूज़र का ऐसा है आंकड़ा
ये पाया गया कि ऑनलाइन वीडियो देखने का औसत दैनिक समय 67 मिनट है. रिपोर्ट में कहा गया, ‘यहां तक कि नए इंटरनेट यूज़र्स रोजाना औसतन 56 मिनट ऑनलाइन वीडियो देख रहे हैं. लगभग चार प्लेटफॉर्म नियमित रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं और तीन अन्य प्लेटफॉर्म कभी-कभी.’

गूगल ने दी साइबर क्राइम की जानकारी
गूगल की एक रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराध करने वाली हैक-फॉर-हायर कंपनियां कोरोना वायरस महामारी के दौरान अमेरिका, ब्रिटेन और बहरीन समेत कई देशों में वित्तीय सेवाओं, परामर्श तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र के पेशेवरों को निशाना बना रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी हैक-फॉर-हायर कंपनियों में से कई भारत में स्थित हैं. ये कंपनियां विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की छवि को खराब करने वाले खाते बना रही हैं.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...