Skip to main content

#BoycottChineseproducts का असर! TikTok, Helo जैसी कई ऐप्स के डाउनलोड में आई भारी कमी



लद्दाख रीजन में LAC पर बढ़ते तनाव और पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल अपील के चलते बहुत सारे भारतीयों ने अपने स्मार्टफोन से कई चाइनीज ऐप्स (Chines Apps) को अनइंस्टॉल कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में SensorTower के आकंड़ों के हवाले से कहा गया है कि तमाम लोकप्रिय चाइनीज़ ऐप के डाउनलोड में गिरावट देखने को मिली है. इन ऐप्स में TikTok, Bigo Live, PUBG, Likee, Helo शामिल हैं.

चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा यूज़र बेस रखने वाली TikTok के डाउनलोड में अप्रैल की तुलना में मई में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वहीं मई की तुलना में जून में TikTok के डाउनलोड में 38 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही TikTok के लिए सबसे शानदार तिमाही रही थी जिसमें उसके 2 अरब डाउनलोड हुए थे. इसमें से भारत की हिस्सेदारी 3.3 फीसदी अथवा 611 मिलियन थी.

मई और जून में लोकप्रिय गेम PUBG के डाउनलोड में भी गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा तमाम ब्रैंड्स ने भी इन चाइनीज़ ऐप पर अपने विज्ञापन नहीं दिए हैं. हालांकि जानकारों का कहना है कि एक बार सीमा पर तनाव खत्म होने के बाद इन चाइनीज़ ऐप्स पर एक बार फिर भारतीय विज्ञापन दिखाई देनें लगेंगे.



चाइना की कंपनियों को भारत में निवेश पर सलाह देने वाली फर्म लिंक लीगल के संतोष पई ने कहा कि अभी चाइनीज़ ऐप के बायकॉट का उफान देखने को मिल रहा है लेकिन याद रखें कि पब्लिक सेंटिमेंट पल-पल में बदलता रहता है. सोशल मीडिया का नशा कोकेन के नशे की तरह है. आप गुस्से में इसे छोड़ सकते हैं लेकिन तलब लगने पर फिर उसके पास जाएंगे.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...