Skip to main content

Fact Check: क्या सरकार ने गूगल और एप्पल को चीनी ऐप्स हटाने का दिया है आदेश, जानें वायरल खबर का सच



बीते कुछ दिन से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स के नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने एक आदेश जारी किया है. इस वायरल मैसेज के मुताबिक, सरकार ने गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और एप्पल ऐप स्टोर पर कुछ चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब सरकार ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा है कि गूगल या ऐप्पल को ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है. यह खबर झूठी है.

इन ऐप्स को लेकर फैला झूठ
इस मैसेज में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने गूगल और एप्पल के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो तत्काल प्रभाव से चीनी ऐप को अपने प्लेटफॉर्म पर बंद कर दें. इसमें TikTok, VMate, Vigo Video, LiveMe, Bigo Live, Beauty Plus, CamScanner, Club Factory, Shein, Romwe, और AppLock जैसे ऐप्स का नाम शामिल है.

यूजर्स की निजी जानकारी चुराने की बात
इन ऐप्स की लिस्ट में गेमिंग ऐप जैसे Mobile Legends, Clash of Kings, और Gale of Sultans का नाम भी शामिल है. पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा गया है कि इन ऐप्स के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी जुटाई जा रही है और इससे देश पर भी कोई खतरा आ सकता है.

इस मैसेज का खंडन करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने कहा है कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक है. सरकार के किसी भी विभाग की तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है.




LAC में तनाव के बीच वायरल हुआ यह मैसेज
बता दें कि भारत और चीन के बीच गलवान घाटी (Galwan Valley) में ​बीते सप्ताह में बढ़ते तनाव के बीच यह फेक मैसेज वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग चीनी उत्पादों के बायकॉट की मुहिम चला रहे हैं. इसके पहले एजुकेटर और इनोवेटर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने भी कहा था कि भारतीय लोगों को चीन में बनने वाले उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और उन्हें अपने स्मार्टफोन से चीनी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए.

वांगचुक ने यह भी कहा कि चीन जानबूझकर केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य पड़ोसी देशों की सीमाओं पर तनाव बढ़ा रहा है, ताकि उसके घरेलू हालात पर दुनिया की नजर न जाए. चीन के बीजिंग शहरों में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...