Skip to main content

Father's Day Gift: अपने पापा को गिफ्ट कर सकते हैं ये 15 हज़ार से भी कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स



Father's Day: फादर्स  डे 21 जून 2020 को सेलिब्रेट किया जाएगा. इस खास दिन अपने पापा को खुद बताएं कि वह हमारे लिए कितने ज़रूरी हैं. इसके लिए हमें कुछ अलग करना ज़रूरी है. इस दिन अपने पापा को तोहफा दें और कहें कि वह आपकी ज़िंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं, तो आप अपने पापा को अच्छा और बजट फोन गिफ्ट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फोन के बारे में जिनकी कीमत 15,000 से भी कम ज़रूर है, मगर फीचर्स के मामले में ये धांसू स्मार्टफोन्स हैं.

Redmi Note 9 Pro: कीमत-13,999 रुपये
इस में 6.67 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन का रेजोलूशन 2400X1080 पिक्सल है और ये ट्रिपल कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ पेश किया गया है. कैमरे की बात करें तो रेडमी नोट 9 प्रो में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का  अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी क लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का इनडिस्प्ले सेल्फी शूटर कैमरा है.

Realme 6: कीमत 13,999 रुपये


रियलमी 6 में 6.5 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5% है. इस फोन में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें तो Realme 6 के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Samsung Galaxy M21: 13,999 रुपये
गैलेक्सी M21 में 6.4 इंच का फुल HD+ इनफिनिटी U डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोलूशन 1080x2340 पिक्सल है. कैमरे की बात करें तो ये ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है. फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. फोन के फ्रंट में सैमसंग ने इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Motorola One Vision: कीमत 14,999 रुपये
इसमें 6.3 इंच फुल HD+ का डिस्प्ले होल-पंच के साथ दिया गया है. डिस्प्ले का रिज़ोल्यूशन 1080X2520 पिक्सल्स है, जो कि काफी अच्छा है. फोन के रियर पैनल में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है.फोन में 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 3.5mm जैक दी गई है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 48MP कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए Motorola One Vision में 25 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जो कि काफी यूनीक है.बैटरी के मामले में फोन औसत है. इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है जो फॉस्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...