Skip to main content

Flipkart पर शुरू हुई नई सर्विस, सिर्फ बोलकर कर सकेंगे शॉपिंग



वालमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने प्लेटफॉर्म पर वॉयस कमांड (Voice command) देने की सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहकों को हिंदी और अंग्रेजी में कमांड देकर खरीदारी करने में आसानी होगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस सर्विस को अपने किराना मंच यानी कि ग्रॉसरी सेक्शन ‘सुपरमार्ट’ में शुरू किया है. इससे ग्राहक अलग-अलग भाषाओं में बोल कर निर्देश देकर सामान को सर्च और खरीद सकेंगे. बताया गया कि शुरुआत में ये सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी, जल्द ही इसे बाकी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा.

कंपनी की टेक्नोलॉजी टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड ‘वॉयस कमांड’ सुविधा तैयार की है. ये आवाज को पहचाने और भाषा को समझने में सक्षम है. इसका इस्तेमाल फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर किया जा सकेगा. फिलहाल ये एंड्रॉयड पर मौजूद है और जल्द ही इसे iOS और वेबसाइट पर भी लाया जाएगा.

कंपनी के मुख्य उत्पाद और प्रौद्योगिकी अधिकारी जनार्दन वेणुगोपाल ने कहा कि घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी के तौर पर हम वीडियो और भारतीय भाषाओं को समझने वाली मौखिक निर्देश प्रणाली की देश की पहली नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी बना रहे हैं. अगला लक्ष्य ई-कॉमर्स के लिए वॉयस क्षमताओें को और बेहतर करने की दिशा में होगा.

उन्होंने कहा कि इस प्रौद्योगिकी को विकसित करने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की. ये प्रौद्योगिकी किराना से जुड़े विभिन्न सामानों के नाम पहचानने में सक्षम है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...