Skip to main content

सैमसंग ला रहा है दो Galaxy Tab, मिलेगी 9,800mAh की दमदार बैटरी और खास डिस्प्ले



सैमसंग (Samsung) जल्द अपने दो फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी टैब S7 (Galaxy Tab S7) और S7 प्लस (Galaxy Tab S7 Plus) लाने के लिए तैयार है.  लॉन्च से पहले ही इन टैब के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं. पता चला है कि टैब में 120 हाट्र्ज का डिस्प्ले दिया जाएगा. पॉपुलर टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने इस डिवाइस को लेकर एक खुलासा किया है.

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले इस टिप्सटर ने पहले सैमसंग और शियोमी के बारे में जानकारी लीक की है, जो कि लगभग सही साबित हुई है. टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने ट्वीट किया कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 और गैलेक्सी टैब एस7 प्लस दोनों में डिस्प्ले पैनल होगा, जिसमें 120Hz के साथ हाई रिफ्रेश रेट की सुविधा होगी.


खास होगा दोनों का डिस्प्ले

दोनों टैबलेट दो डिस्प्ले साइज में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. इनमें एक 11 इंच के डिस्प्ले के साथ और दूसरा 12.4 इंच का डिस्प्ले के साथ बाजार में उतारा जा सकता है. डिवाइस में स्क्रीन के राइट साइड में एक सेल्फी कैमरा और रियर पैनल पर दो कैमरे के साथ प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है.

दमदार बैटरी का दावा

चीन के 3C डेटाबेस के मुताबिक मानक (स्टैंडर्ड) मॉडल 7,760mAh की बैटरी के साथ आएगा, जबकि प्लस वेरिएंट में 9,800mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी. माना जा रहा है कि टैबलेट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है. साथ ही 5G सपोर्ट के साथ स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...