Skip to main content

Google का स्टूडेंट्स-टीचर्स को बड़ा तोहफा, 30 सितंबर तक मुफ्त में दे रहा है ये महंगी सर्विस



गूगल (Google) कोरोना संकट (coronavirus) को देखते हुए स्कूलों के लिए अच्छी खबर लाया है. गूगल ने ऐलान करते हुए बताया कि 30 सितंबर तक स्कूलों (school) के लिए प्रीमियम मीट वीडियो (Google meet premium) कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाएं मुफ्त दिया जा रहा है. कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन (lockdown) के चलते लोग वर्क फ्रॉम होम (work from home) कर रहे हैं, जिसके चलते गूगल मीट ने प्ले स्टोर पर 50 मिलियन (पांच करोड़) डाउनलोड को पार कर लिया है और कुछ ही हफ्तों के अंदर इसके यूज़र बेस में 900 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई हैं.

मीट मौजूदा समय में 3 अरब (बिलियन) मिनट के वीडियो मीटिंग को होस्ट कर रहा है और हर दिन लगभग 30 लाख (3 मिलियन) नए यूजर्स इससे जुड़ रहे हैं.

गूगल ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन सीखने और शैक्षिक उपकरणों तक पहुंच प्रदान करने में मदद के लिए उसके G Suite फॉर एजुकेशन टूल्स का इस्तेमाल किसी भी डिवाइस से किया जा सकता है. दिग्गज कंपनी ने ये भी कहा कि दुनिया भर के 12 करोड़ (120 मिलियन) से ज़्यादा टीचर और स्टूडेंट को एक साथ काम करने और सीखने में ये मदद करता है.

गूगल की नई ऐप
इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में गूगल ऐसे भी कई प्रयास कर रहा ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग को पालन कर सकें और संक्रमित होने से बचें. अब इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से ऑग्मेंटेड रिएल्टी का सहारा लेकर रियल लाइफ में भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में आसानी होगी. फिलहाल ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है लेकिन इसे अलग से इस्तेमाल किया जा सकता है. एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए इस ऐप को क्रोम ब्राउजर के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है.

गूगल द्वारा लॉन्च किये गये इस ऐप को नाम ‘Sodar’ है, जो यूजर्स के स्मार्टफोन कैमरा की मदद से विजुअल बाउंड्री बनायेगा. यह ऐप लगातार मॉनिटर करता है कि कहीं सोशल डिस्टेंसिंग रूल्स  को तोड़ा तो नहीं जा रहा है. कंपनी ने दावा किया है कि Sodar यूजर की एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइंस को विजुअलाइज करने के लिए WebXR की मदद लेती है. इसके बाद यह ऑग्मेंटेड रिएल्टी की मदद से दो मी​टर रेडियस की एक विजुअल रिंग बनाती है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...