Skip to main content

Google हाल ही में शुरू की गई AI Photo प्रिंटिंग सर्विस को करने वाला है बंद, जानें वजह



टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने कुछ महीने पहले ही अपने यूनिक AI बेस्ट Photo प्रिंटिंग सर्विस की शुरुआत की थी। कंपनी अब इस सर्विस को बंद करने वाली है। इस AI Photo प्रिंटिंग सर्विस को 30 जून 2020 से बंद कर दिया जाएगा। Google की ये AI Photo प्रिंटिंग सर्विस एक मंथली पेड सर्विस है, जिसमें यूजर अपने कलेक्शन्स में मौजूद फोटोज को प्रिंट करवा सकता है। इस सर्विस की शुरुआत अमेरिका में ट्रायल के तौर पर किया गया था। हालांकि, Google ने इस सर्विस के बंद होने की कोई वजह फिलहाल नहीं बताई है। कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स को इस फीचर के इस्तेमाल को लेकर फीडबैक देने के लिए कहा है।

Engadget की रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने अपने सब्सक्राइबर को मैसेज में कहा है "आपके द्वारा पिछले कुछ महीनों में दिए गए फीडबैक के लिए धन्यवाद। आपने द्वारा दी गई जानकारियां काफी मददगार रही है जो हमें यह बता रहे हैं कि कब हम इस फीचर को व्यापक तौर पर उपलब्ध करा सकेंगे। कृपया अपनी नजर हमारे अगले अपडेट्स पर बनाए रखें।"

Google के इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फोटो प्रींटिंग फीचर में ऐसा एल्गोरिदम दिया गया है जो कि यूजर्स की गैलरी में मौजूद बेहतर पिक्चर को चुन के उसे 4 X 6 प्रिंटिंग साइज में प्रिंट कर सकता है। यूजर के पास यह ऑप्शन रहता है कि वो अपने प्रिफरेंस जैसे कि लैंडस्केप पिक्चर प्रिंटिंग को सिलेक्ट कर सकें। यूजर एक महीने के सब्सक्रिप्शन में अधिकतम 10 फोटोज को प्रिंट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें $7.99 (लगभग 600 रुपये) का भुगतान करना होगा।

Google की ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस फोटो प्रींटिंग सर्विस को केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए ही ट्रायल के लिए उपलब्ध कराया गया था। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि Google इस सर्विस के इस्तेमाल में यूजर्स को आ रही दिक्कतों की वजह से इस सर्विस को बंद करने का फैसला किया है। एक कारण यह भी हो सकता है कि Google की इस सर्विस को ज्यादा यूजर्स पसंद भी नहीं कर रहे थे, जिसके बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया हो। हालांकि, Google ने अपनी तरफ से इसके बारे में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं की है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...