Skip to main content

Google और Apple का COVID-19 ट्रेसिंग फीचर भारत में इस वजह से नहीं करता है काम



अप्रैल में कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही दुनिया के लिए दो टेक्नोलॉजी कंपनियां Apple और Google साथ आईं थी। दोनों ही कंपनियों ने COVID-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए API में बदलाव करने का फैसला किया था। इन दोनों कंपनियों ने इस फीचर को भारत में भी रोल आउट किया है, लेकिन भारत में यह फीचर यूजर्स के लिए ज्यादा मददगार नहीं है। इसके पीछे की वजह ये है कि Google और Apple ने अपने API में बदलाव इसलिए किया था कि हेल्थ एजेंसीज को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद मिले। भारत में पहले से ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा Aarogya Setu ऐप को लॉन्च किया गया है जो कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद करता है। सरकार ने इस ऐप को स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अनिवार्य भी कर दिया है, ताकि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा सके।

इस वजह से नहीं करता है काम

Android यूजर्स को Google का ये COVID-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग फीचर सेटिंग्स ऑप्शन में दिखेगा। वहां यूजर्स COVID-19 Exposure Notifications के नाम से इसे देख सकेंगे। iOS यूजर्स के लिए भी इस फीचर को भारत में रोल आउट किया जा चुका है। भारत में यह फीचर इसलिए काम नहीं करता है क्योंकि यहां पर पहले से ही Aarogya Setu ऐप को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए रोल आउट किया गया है। भारत में कोविड 19 एक्सपोजर नोटिफिकेशन सेटिंग्स का इस्तेमाल फिलहाल इसलिए नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसके सपोर्ट वाले ऐप्स फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। 

केन्द्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया Aarogya Setu ऐप स्मार्टफोन के ब्लूूटूथ और लोकेशन फीचर का इस्तेमाल करके कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद करता है। Apple और Google का ये कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग फीचर API (Application Programming Interface) के जरिए ऐप्स को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया Aarogya Setu ऐप Apple और Google के API को सपोर्ट नहीं करता है। Apple और Google का ये फीचर ब्लूटूथ आइडेंटिफायर के जरिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद करता है।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...