Skip to main content

Google Meet में जुड़ने वाले हैं कई नए फीचर, वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस होगा बेहतर



Google Meet में कई नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं। इन फीचर्स के जरिए यूजर्स को वीडियो कॉलिंग का नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। Google अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Meet में बैकग्राउंड ब्लर, लो लाइट मोड और बैकग्राउंड रिप्लेसमेंट जैसे फीचर्स जोड़ने वाला है। इन फीचर्स के जरिए Google Meet ऐप प्रतिद्वंदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom और Microsoft Teams को चुनौती दे सकता है। यूजर्स इन फीचर्स के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को कस्टमाइज्ड कर सकेंगे। Google ने अमेरिकी मीडिया Verge को कंफर्म किया है कि जल्द ही बैकग्राउंड ब्लर और बैकग्राउंड इमेज रिप्लेसमेंट फीचर्स को जोड़ा जाएगा।

Google का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Meet एंड्रॉइड के साथ-साथ iOS और वेब वर्जन के लिए उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए एक साथ 100 लोगों से कनेक्ट किया जा सकता है। इस ऐप में जुड़ने वाले नए फीचर्स में यूजर्स लो लाइड मोड को भी एक्सपीरियंस कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स को सभी पार्टिसिपेंट्स के लिए टाइल व्यू भी देखने को मिल सकता है। Google ने अपने इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को मई में Gmail के साथ इंटिग्रेट किया है। इस अपग्रेडेशन के जरिए यूजर्स Gmail से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को इनिशिएट कर सकते हैं। इस ऐप की सबसे खास बात ये है कि इसमें यूजर्स 100 पार्टिशिपेंट्स के साथ वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं और इसमें कोई टाइम लिमिट नहीं है।

आपको बता दें कि Google Meet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को 2017 में लॉन्च किया गया था। पहले इस ऐप के जरिए 30 लोगों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। Google Meet को Hangouts के एंटरप्राइज फ्रेंडली वर्जन के तौर पर पेश किया गया था। G-Suite एंटरप्राइज यूजर्स इस ऐप के जरिए 250 लोगों से कनेक्ट कर सकते हैं। जबकि बिजनेस यूजर्स एक साथ 250 लोगों के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। इस ऐप के फीचर्स की बात करें तो इसमें डायल इन नंबर के जरिए भी कनेक्ट किया जा सकता है। COVID-19 महामारी के दौरान ज्यादातर यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के जरिए ऑफिशियल मीटिंग्स कर रहे हैं। साथ ही, अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स से कनेक्ट होने के लिए वीडियो कॉलिंग का ही सहारा ले रहे हैं। ऐसे में नए फीचर्स यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस कराएंगे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...