Skip to main content

Google Pixel 4a को मिला FCC सर्टिफिकेशन, Android 11 के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च!



Google जल्द ही अपने Pixel सीरीज के अफोर्डेबल डिवाइस Pixel 4a को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन्स के कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। Google के इस अफोर्डेबल डिवाइस को हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इससे यह साफ होता है कि इस मिड बजट रेंज के स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च को कई बार टाला जा चुका है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से Google I/O 2020 को रद्द करना पड़ा। इस इवेंट में कंपनी इस स्मार्टफोन को Android 11 के साथ पेश कर सकती थी। हालांकि, कंपनी ने पिछले दिनों अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम Android 11 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। अब यूजर्स को इस मिड रेंज के स्मार्टफोन का इंतजार है।

FCC सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन को तो स्पॉट किया गया है, लेकिन इसके लॉन्च की तारीख के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। इस स्मार्टफोन को मई में लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब जून भी खत्म होने वाला है और इसे लॉन्च नहीं किया गया है। इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें इस स्मार्टफोन के जुलाई में लॉन्च होने के बारे में जानकरी दी गई थी, लेकिन फिर इसके लॉन्च को सितंबर में शिफ्ट करने के बारे में जानकारी सामने आई थी।

Google Pixel 4a को FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है जो यह बताता है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Google ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन को Google के लेटेस्ट Android 11 के साथ सभी रीजन में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि Google Pixel 4 को केवल चुनिंदा रीजन्स में ही लॉन्च किया गया था, क्योंकि इसमें प्रोजेक्ट सोली फीचर दिया गया है, जिसे कई रीजन्स में स्पेक्ट्रम सपोर्ट नहीं मिलता है। यही कारण है कि इसे भारत समेत कई देशों में लॉन्च नहीं किया गया था।

Pixel 4a के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये 5.8 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 SoC के साथ आ सकता है। फोन को 4GB/6GB RAM के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक में 12MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 3,080mAh की बैटरी 18W की फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ दी जा सकती है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। फोन 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ जस्ट ब्लैक और बेयरली ब्लू कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...