Skip to main content

Idea यूज़र्स के लिए बड़ी खबर! 29 जून से आपके मोबाइल कनेक्‍शन में हो जाएगा ये बड़ा बदलाव



टेलीकॉम सेवा कंपनी आइडिया (Idea Cellular) ने अपने कस्‍टमर्स को मैसेज भेजकर बताया है कि 29 जून से उसके Nirvana Postpaid के सभी मौजूदा कस्‍टमर्स को वोडाफोन रेड (Vodafone Red) में शिफ्ट कर दिया जाएगा. कंपनी का कहना है कि 29 जून से ही बिलिंग सिस्‍टम (Billing System) में भी बदलाव किया जा रहा है. ऐसे में आइडिया निर्वाणा पोस्‍टपेड के ग्राहकों को ऑटोमैटिकली वोडाफोन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. इसके बाद ग्राहकों का मौजूदा प्‍लान वोडाफोन रेड के ऐसे ही पोस्‍टपेड प्‍लान में तब्‍दील हो जाएंगे.

सिम, प्‍लान या नंबर में नहीं किया जाएगा किसी तरह का बदलाव
आइडिया ने अपने ग्राहकों को भेजे मैसेज में कहा है कि वोडाफोन रेड में शिफ्ट होने के बाद Idea Nirvana Postpaid के ग्राहकों के मौजूदा प्‍लान, सिम, नंबर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. साथ ही कहा कि वोडाफोन रेड में शिफ्ट होने के बाद ग्राहकों को कुछ अतिरिक्‍त सेवाएं मिलने लगेंगी. इनमें REDX, 80 देशों में अंतरराष्‍ट्रीय रोमिंग सुविधा शामिल हैं. साथ ही Nirvana के ग्राहकों को देशभर में मौजूद 2,500 से ज्‍यादा वोडाफोन और आइडिया स्‍टोर की सुविधा बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के मिलेगी.

बदल जाएगा कस्‍टमर केयर नंबर, मिलेगी Netflix की सुविधा


कंपनी ने बताया कि शिफ्ट होने के बाद उसके ग्राहकों को Netflix और Amazon Prime का ऐक्सेस भी मिलेगा. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इन्हें वोडाफोन की वेबसाइट पर ही जाना होगा. इसके अलावा ग्राहक वोडाफोन ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या कस्टमर केयर के लिए 199 डायल कर सकते हैं. बता दें कि 2018 में वोडाफोन और आइडिया का विलय होने के बाद से ही कंपनी पोस्टपेड सर्विसेज दो अलग-अलग ब्रैंड्स के साथ यूजर्स को प्लान्स ऑफर कर रही थीं.

आइडिया अपने ग्राहकों को Nirvana में ये प्‍लान करती है ऑफर
आइडिया अपने ग्राहकों को 399 रुपये और 499 रुपये वाले दो Nirvana पोस्टपेड प्लान ऑफर करती है. इनमें 399 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 40GB डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं. वहीं, 499 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 75GB डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं. अब ये सुविधाएं वोडाफोन रेड के जरिये उन्‍हें मिलती रहेंगी. आइडिया ने मैसेज में कहा है कि आप ज्‍यादा जानकारी के लिए अब उसके ग्राहक www.ideacellular.com/hellovodafone4 पर विजिट कर सकते हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...