Skip to main content

जुलाई में लॉन्च हो सकता है ऐपल का नया iMac, iPad Air और iPad Mini, ऐसे होंगे फीचर्स!



ऐपल (Apple) जल्द बाज़ार में अपना नया आईमैक, (iMac) आईपैड एयर (iPad Air) और आईपैड मिनी (iPad Mini) लॉन्च करने की तैयारी में है. मिली रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी जुलाई में अपने कई प्रोडक्ट पर से पर्दा उठाने की तैयारी में है.  डिजीटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले नई डिवाइस में 10.8 इंच का आईपैड एयर और 23 इंच का आईमैक होगा, जिसे साल के दूसरे छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि कंपनी अपने आईपैड प्रो को 2021 की पहली छमाही में पेश कर सकती है. इसमें मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ 12.9 इंच होने की उम्मीद की जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में लॉन्च किए गए 10.2-इंच की मुकाबले में ऐपल को 2020 आईपैड एयर का साईज 10.8-इंच तक बढ़ सकती है. बताया गया कि ऐपल आईपैड एयर 10.8 में एलजी डिस्प्ले, बीओई टेक्नोलॉजी और शार्प सपोर्ट दिया जा सकता है, जिसमें सिंगल रेडिएंट बीएलयू सप्लायर होने की बात कही जा रही है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 जुलाई से ऐपल अपना नए प्रोडक्ट को लॉन्च करेगा. ऐसा मुमकिन है कि नया आईमैक WWDC 2020 को ग्राहकों तक एक या दो हफ्ते में पहुंचा दिया जाएगा. विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने भी 2020 या 2021 में 10.8-इंच और 8-इंच आईपैड लॉन्च होने का हिंट दिया है.



Apple iPhone 12 लॉन्च?
ऐपल आईफोन 12 के लॉन्च को लेकर पता चला है कि इसका इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है. पहले खबर आई थी कि ऐपल की नई सीरीज़ आईफोन 12 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इसे नवंबर तक पोस्टपोन कर दिया गया है. इन्वेस्टमेंट बैंक कोवेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल की दूसरी तिमाही प्रोडक्शन 35 मिलियन यूनिट होने की उम्मीद है, जो पहली तिमाही से 5 प्रतिशत कम है और पिछले साल की इस अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत कम है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...