Skip to main content

फेसबुक की इस सर्विस को iOS स्टोर पर जगह देने से Apple ने किया इनकार, पांचवी बार हुआ ऐसा



ऐपल (Apple) ने iOS ऐप स्टोर के लिए फेसबुक (Facebook gaming app) गेमिंग ऐप को एक बार फिर से रिजेक्ट कर दिया है. कंपनी के ऐसा करने के पीछे उसका खुद का प्रोडक्ट ऐपल आर्केड गेमिंग है, क्योंकि अगर ऐपल फेसबुक गेमिंग को स्टोर पर उपलब्ध कराता है तो ये कंपनी के लाइवस्ट्रीम गेमिंग सर्विस ऐपल आर्केड के लिए खतरा हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब ऐपल ने फेसबुक गेमिंग ऐप को एक्सेप्ट न करने का फैसला किया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि गेम दुनिया भर में मोबाइल ऐप्स की सबसे आकर्षक सेक्शन है. ऐपल ऐप स्टोर आईफोन और आईपैड यूज़र्स के लिए नए गेम और बाकी प्रोग्राम सर्च करने के लिए ऑफिशियल तौर पर अप्रूव्ड जगह है. इससे पिछले साल रेवेन्यू में लगभग 15 बिलियन डॉलर की आय हुई थी.

ऐपल का दावा है कि ऐप स्टोर के नियम थर्ड पार्टी ऐप को एक अलग प्लेटफॉर्म के रूप में गेम डिलेवर करने की अनुमति नहीं देते हैं. जाहिर है कंपनी फेसबुक गेमिंग को अनुमति देकर अपने ऐप स्टोर और ऐपल आर्केड बिज़नेस को प्रभावित नहीं करना चाहेगी. ऐप स्टोर अब 175 देशों में है, और हर हफ्ते आधे अरब से ज़्यादा लोगों द्वारा इसे विजिट किया जा रहा है.

ऐपल आर्केड यूज़र्स को 100 से ज़्यादा एक्सक्लूजिव गेम्स की पूरी लिस्ट में अनलिमिटेट इस्तेमाल करने की अनुमति देता है, जो आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच, मैक और ऐपल टीवी में यूज़ किया जा सकता है. ऐपल ने कहा है कि ऐपल आर्केड में दुनिया के कुछ सबसे दूरदर्शी गेम डेवलपर्स द्वारा हर महीने नए गेम जोड़े जा रहे हैं, जिससे यूज़र्स को अलग एक्सपीरिएंस मिलता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...