Skip to main content

Jio का सिंगल साइन-इन सिस्टम होगा Jio SecureID, फिलहाल ज़ारी है टेस्टिंग



Reliance Jio ने सुरक्षा की दिशा में एक नया कदम आगे बढ़ाया है, जिसका नाम है Jio SecureID। दरअसल, कंपनी डिज़िटल बिजनेस में विस्तार कर रही है, हैकिंग के बढ़ते मामलों को देख कंपनी ने इस नई सर्विस की शुरुआत की है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि कंपनी की यह नई सर्विस डिजिटल ऑथेंटिकेशन और ऑथराइजेशन सिस्टम के लिए डिज़ाइन की गई है, जिसके जरिए यूज़र्स सिंगल आइडेंटिटी का इस्तेमाल कर ऐप्स और वेबसाइट में लॉग-इन कर सकते हैं। यूं तो सुनने में यह प्रक्रिया “Sign in with Apple” और “Google's sign-in” की तरह ही लगती है। हालांकि, जियो ने एक कदम और आगे बढ़कर इस प्रक्रिया में आधार वेरिफिकेशन को जोड़ दिया है। फिलहाल, जियो की यह सर्विस टेस्टिंग फेज़ में है, जिसे रिलायंस ग्रुप के कर्मचारियों को ही मुहैया कराई गई है। लेकिन जल्द ही इसे यूज़र्स तक भी ज़ारी कर दिया जाएगा।

Jio site पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Jio SecureID में एक उच्च स्तर की सिक्योर पेटेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जिसमें यूज़र के पासवर्ड व पिन ही सेव नहीं किए जाते। कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम को हैक नहीं किया जा सकता। इसमें दो तरह पिन का इस्तेमाल होता है, एक चार डिजिट पिन और दूसरा छह डिजिट पिन। छह डिजिट पिन का इस्तेमाल हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन के लिए होता है।

जियो साइट के FAQ page पर दिखा है कि नया सिस्टम शुरुआती रूप से Reliance Group Employee Self Service "ESS" पोर्टल पर लागू किया गया है। हालांकि, योजना है कि आने वाले दिनों में इसे सभी रिलायंस ऐप और पोर्टल पर लाया जाए। फिलहाल, यह सर्विस रिलायंस कर्मचारियों के लिए बीटा टेस्टिंग में उपलब्ध है। हालांकि, पेज में यह भी बताया गया है कि इस सर्विस का इस्तेमाल भविष्य में किसी भी ऐप व वेबसाइट पर किया जा सकता है।
 

How does Jio SecureID work?

जियो सिक्योरआईडी बीटा टेस्टिंग के लिए एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर उपलब्ध है। यूज़र द्वारा ऐप डाउनलोड करने के बाद, उनसे उनका मोबाइल नंबर पूछा जाता है, ताकि वह अपना JioID अकाउंट बना सके। यह नंबर जियो नेटवर्क या फिर अन्य किसी टेलीकॉम सर्विस का हो सकता है, जिसका मतलब है कि यह सर्विस केवल जियो यूज़र्स के लिए ही नहीं बनाई गई, इसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।

Jio SecureID App में नंबर डालने के बाद आपके पास OTP आएगा, जिसके बाद आपसे आपका आधार कार्ड स्कैन करने को कहा जाएगा फ्रंट और बैक दोनों तरफ से। मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड की डिटेल्स कैप्चर करने के बाद ही आप यूनिक लॉग-इन आइडी पर साइन-अप कर पाएंगे। इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे मैसेज को पढ़ते हुए 20 सेकेंड की वीडियो रिकॉर्ड करनी होगी।
 

Scope of Jio SecureID

रिलायंस जियो के पास टेलीकॉम नेटवर्क के अलावा भी विभिन्न सर्विस हैं, जिसे पह Jio प्लेटफॉर्म के तहत पेश करती है। इन सभी प्लेटफॉर्म पर Jio SecureID का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी JioMart के तहत ग्रोसरी डिलिवरी सर्विस शुरू की है। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के लिए JioMeet सर्विस की शुरुआत की गई है। इसके अलावा कंपनी की अपनी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस भी मौजूद है JioSaavn। संभावना है कि इन सभी प्लेटफॉर्म पर Jio SecureID इंटीग्रेशन सर्विस लागू की जाएगी।

Jio के अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस के अलावा, कंपनी के पास Facebook जैसे निवेशक हैं जो जियो की इस Jio SecureID सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...