Skip to main content

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Karbonn की फिर से होगी वापसी, जल्द लांच करेगा 2 बजट स्मार्टफोन्स



भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Karbonn भारतीय बाज़ार में दोबारा से एंट्री लेने को तैयार है। कंपनी भारत में जल्द दो नए स्मार्टफोन लांच करने जा रही है। दोनों स्मार्टफोन 10,000 रुपए से कम प्राइस पॉइंट में होंगे। कंपनी नए स्मार्टफोन को दमदार सॉफ्टवेर के साथ पेश कर सकती है। हालांकि Karbon मोबाइल कंपनी ने हार्डवेयर के बारे में  फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है और न ही कैमरा के बारे में कोई जानकारी दी है। लेकिन कंपनी दमदार सॉफ्टवेयर के दम पर बाज़ार में जोरदार एंट्री की उम्मीद में है।

कंपनी अपने इन बजट स्मार्टफोन्स से Xiaomi, Realme जैसे बजट स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनियों को चुनौती दे सकती है। Karbonn मोबाइल कंपनी ने ऐलान किया है कि इस साल अगस्त माह में दो नए बजट स्मार्टफोन लांच करेगी। इसके साथ ही कंपनी कनेक्टेड डिवाइस भी लांच कर सकती है। इनमें से कुछ डिवाइस को पहले ही लांच किया जा चुका है।

Karbonn mobile के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर sashin devsare ने the mobile से कहा कि हम अगस्त तक दो नए स्मार्टफोन लांच करने जा रहे है जिनकी कीमत 10,000 से कम होगी। Karbonn मोबाइल कंपनी का  कारोबार पिछले  कुछ सालों से सही  नहीं चल रहा था लेकिन कंपनी चुपचाप नहीं बैठी थी। हम मोबाइल सॉफ्टवेयर को मजबूत बनाने के साथ ही भारतीय ग्राहक के हिसाब से यूजर इंटरफेस  बनाने को ले कर कम कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी डाटा को ज्यादा सिक्योर बनाने की दिशा में भी कम कर रही है हमने अभी अपने यूजर इंटरफेस का विज्ञापन जारी नहीं किया  है लेकिन हम इस दिशा में काम ज़रूर कर रहे हैं हम एक इन हाउस मोबाइल सॉफ्टवेयर बना रहे है जो की पूरी तरह मेड इन इंडिया होगा।

Karbonn 2014 में भारत की दिग्गज मोबाइल कंपनी हुआ करती थी। साल 2017 तक देशी मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन का भारत के 10 फीसदी मार्केट पर कब्जा था, जबकि रेवेन्यू 3,456 करोड़ रुपए था। हालांकि साल 2020 तक कंपनी का रेवेन्यू घटकर 1,243 करोड़ रुपए रह गया। साल 2014 तक भारत की बड़े मोबाइल निर्माता कंपनियों में शामिल थी। लेकिन दो साल के भीतर ही कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 14 हजार से घटकर 1800 रह गई।

प्रदीप जैन ने साल 2010 में 900 करोड़ रुपए के साथ फीचर फोन की दुनिया में कदम रखा और साल 2012 से 2015 तक सालाना 27 मिलियन फोन बेच डाले।  गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग कार्बन मोबाइल के ब्रांड एंबेसेडर रह चुके हैं। हालांकि साल 2016 से 2019 के बीच चीनी मोबाइल के भारत में आने के बाद कार्बन मोबाइल की बिक्री लगभग खत्म सी हो गई है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...