Skip to main content

वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स को Lenovo के ये स्मार्ट सॉल्यूशन्स आएंगे पसंद



इन दिनों वर्क फ्रॉम होम या ई-लर्निंग आम बात हो गई है। कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए पिछले कुछ महीनों से ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, केन्द्र सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन 5 या अनलॉक 1.0 के गाइडलाइन्स के मुताबिक, ज्यादातर कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम कराने के लिए कहा जा रहा है ताकि लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। टेक्नोलॉजी ने हमारे लिए वर्क फ्रॉम होम से लेकर ई-लर्निंग और डिजिटलाइजेशन को आसान बना दिया है। अगर, आप भी इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो ये 6 एक्सेसरीज आपके काम को आसान बना सकते हैं।

एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन वाले हेडफोन्स

वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को अपने टीम के साथ वर्चुअल मीटिंग या कॉन्फ्रेंस करना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए हेडफोन्स एक जरूरी एक्सेसरीज है। लेकिन, कई ऐसे हेडफोन्स या ईयरफोन्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल करने के बाद भी आपको बाहर की आवाजें सुनाई देती हैं और आप मीटिंग पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आपको एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर वाले हेडफोन्स की जरूरत होगी, जिसकी मदद से आप बाहर से आने वाले शोर-शराबे को काफी हद तक रिड्यूस कर सकेंगे। कम्प्यूटर सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी Lenovo ने ThinkPad X1 ANC हेडफोन्स को भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया है। ये हेडफोन्स रीच ऑडियो एक्सपीरियंर और कंट्रोलेबल न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस है। इसकी मदद से आप मीटिंग के दौरान क्रिस्टल क्लियर साउंड एक्सपीरियंस कर सकेंगे।

कॉम्पैटिबल माउस

लैपटॉप के टचपैड से आप पूरी एफिशिएंसी के साथ मल्टी टास्किंग फीचर को एक्सेस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप लंबे समय तक काम करने के लिए एक्सटर्नल माउस का इ्स्तेमाल करते हैं। खास तौर पर डिजाइनिंग और एक्सल इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक्सटर्नल माउस की जरूरत होती है। Lenovo ThinkPad X1 प्रजेंटर माउस आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसकी खास बात ये है कि ये वायर और वायरलेस दोनों को सपोर्ट करता है। इसे आप ब्लूटूथ के जरिए भी लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं या फिर आप USB केबल के जरिए भी कनेक्ट कर सकते हैं। 

डाटा ट्रांसफर सॉल्यूशन

वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स को कई तरह के डाटा के साथ डील करना पड़ता है। ऐसे में कई बार मल्टीपल डिवाइस को लैपटॉप से कनेक्ट करना पड़ता है। ऐसे में आप ThinkPad USB-C Dock Gen2 डाटा ट्रांसफर डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 10Gbps तक की स्पीड से मल्टीपल डिवाइस को कनेक्ट करके डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

पावर बैक-अप

ऑफिस में काम करने वाले यूजर्स के लिए पावर बैक-अप सॉल्यूशन उपलब्ध रहता है, जिसकी वजह से लाइट जाने के बाद भी बिना किसी रुकावट के काम किया जा सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स के लिए भी Lenovo Powered USB-C Travel Hub के जरिए पावर बैक-अप सॉल्यूशन उपपलब्ध है। इस ट्रेवल रेडी पावरहाउस में वन स्टेप ट्रेवल डॉकिंग प्वाइंट दिया गया है। जिसकी मदद से आप अपने डिवाइसेज को कनेक्ट करके चार्ज कर सकते हैं। इसमें एक साथ 6 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए वेबकैम

अगर, आपके पास लैपटॉप नहीं है और आप अपने घर में मौजूद डेस्कटॉप पर काम कर रहे हैं तो आपके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में भाग लेना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप Lenovo 500 FHD वेबकैम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पिक्सल परफेक्ट हाई डिफिनिशन पर आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। 

की-बोर्ड

माउस की तरह ही की-बोर्ड भी एक बेहत जरूरी एक्सेसरीज है जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स को चाहिए। इसके लिए यूजर्स Lenovo Prefessional Ultra Slim वायरलेस की-बोर्ड कॉम्बो का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये की-बोर्ड अल्ट्रा स्लिम है और बहुत ही कम स्पेस लेता है। इसमें री-चार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पार इसकी बैटरी 3 महीने तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसे एक बार चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...