Skip to main content

Nokia 2 V Tella स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Android 10 से होगा लैस



Nokia ब्रांड का लाइसेंसधारक HMD Global एक नए स्मार्टफोन Nokia 2 V Tella पर काम कर रही है। यह आगामी नोकिया फोन अब बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर सामने आया है, जिससे इसके अस्तित्व की पुष्टि हो जाती है। स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी इस लिस्टिंग से मिल जाती है। जैसा कि नाम से पता चलता है, Nokia 2 V Tella मौजूदा Nokia 2 V का एक नया वेरिएंट होगा। यह भी बताते चले कि नोकिया 2 वी खुद में Verizon Nokia 2.1 का रीब्रांडेड वेरिएंट है।

गीकबेंच साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 2 वी टेला एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 2 जीबी रैम है। कहा जाता है कि यह फोन क्वाड-कोर MT6761 प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। यह चिपसेट MediaTek Helio A22 के नाम से भी जाना जाता है। साइट पर फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 829 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,422 स्कोर मिला है।

जैसा कि हमने बाताया कि इसके नाम से पता चलता है कि Nokia 2 V Tella मौजूदा नोकिया 2 वी का एक नया वेरिएंट होगा, जिसे पिछले साल अमेरिका में नोकिया 2.1 के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया था। नोकिया 2 वी की कीमत वर्तमान में Verizon के जरिए 39.88 डॉलर (लगभग 3,000 रुपये) है।

याद दिला दें, Nokia V 2 या Nokia 2.1, एंड्रॉयड 8 ओरियो (गो वर्ज़न) पर चलता है और 5.5-इंच एचडी (720x1,280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। फोन 1 जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4000mAh बैटरी आती है और कंपनी दावा करती है कि इसकी बैटरी 2 दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। Nokia 2.1 या Nokia 2 V के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 153.7x77.7x9.35 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...