Skip to main content

Nokia ने लांच किया जबरदस्त स्पीकर और 22 दिन का बैटरी बैकअप देने वाला ये फोन, जानिए कितनी रखी गई है कीमत?



महंगे स्मार्टफ़ोन के इस दौर में नोकिया (Nokia) ने भारत में अपना पुराना फीचर फोन नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. Nokia 5310 को एचएमडी ग्लोबल ने मार्केट में उतारा है. ये फ़ोन अगस्त, 2007 में लॉन्च Nokia 5310 XpressMusic का रिफ्रेश्ड वर्जन है. इस फोन की सबसे अच्छी बात इसका बैटरी बैकअप और ड्यूल स्पीकर है. यूजर्स को सिंगल चार्ज पर 22 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा. इसके साथ ही NOKIA ने इसमें डेडिकेटेड म्यूजिक-कीज और ड्यूल स्पीकर भी दिए हैं. फोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा सेंसर भी दिया गया है.

Nokia 5310 के स्पेसीफिकेशन्स और फीचर्स
नोकिया 5310 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन Series 30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है. इसमें प्री लोडेड इंटरनेट ब्राउजर भी दिया गया है. इसके अलावा मोबाइल में MP3 प्लेयर और FM रेडियो भी है. इस फीचर फोन में MT6260A प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 32GB माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट है. नोकिया 5310 दो फ्रंट स्पीकर के साथ-साथ डुअल सिम भी है. इस फोन में 2.4 इंच QVGA स्क्रीन, 8 जीबी रैम और MT6260A चिपसेट है. इस फीचर फोन का वज़न 88.2 ग्राम है. नोकिया 5310 में 1200mAh बैटरी और रियर पर वीजीए कैमरा है.

इस फ़ोन की कीमत
नए Nokia 5310 की कीमत भारत में 3,399 रुपये रखी गई है. इस फोन को बायर्स ब्लैक-रेड और वाइट-रेज कलर कॉम्बिनेशंस में खरीद पाएंगे और इसकी सेल 23 जून से ऐमजॉन पर शुरू होगी. इस डिवाइस को नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर से भी ऑर्डर किया जा सकेगा. फोन की प्री-बुकिंग आज से ही नोकिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो गई है. ऑफलाइन रिटेलर्स इस डिवाइस की सेल 22 जुलाई से शुरू करेंगे.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...